खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कोटा नगर के वार्ड नंबर 9 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शराब के नशे में धुत एक सौतेले पिता ने अपने ही बेटे को टंगिया से वार कर मौत के घाट उतार दिया, जबकि बेटे को बचाने आई पत्नी को भी बेरहमी से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोटा के वार्ड नंबर 9 में रहने वाले चोहन यादव और उसके परिवार में आए दिन झगड़े होते थे। शनिवार को भी किसी बात पर कहासुनी शुरू हुई, जो इतना बढ़ गई कि 65 वर्षीय चोहन यादव ने अपने 26 वर्षीय सौतेले बेटे लखन घसिया पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल लखन की मौके पर ही मौत हो गई।
बेटे पर हमला होता देख मां कमला यादव बीच-बचाव करने आई, लेकिन आरोपी ने उस पर भी वार कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शवगृह में रखवाया है। आरोपी चोहन यादव को भी नशे की हालत में पुलिस निगरानी में उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट

