खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। आपसी विवाद के चलते पति पत्नी और उसके नाबालिग बेटे ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। यह पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र के स्वीपर मोहल्ला का है। इस मामले में छावनी पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर नाबालिक के खिलाफ विधि संगत कार्रवाई की गई।
दरअसल मोहल्ले में स्थित चर्च के पास टूटा बोरिंग के पास आरोपी आर.येशु बैठा था, जिसे एस. अभिषेक ने वहां से जाने को बोला, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसी बीच, एस. येशु के नाबालिक बेटे ने अपने पिता को चाकू लाकर दिया, जिससे एस. अभिषेक की हत्या करने की नियत से उसके पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। वहीं नाबालिक ने भी पत्थर से वार किया।
इतना ही नहीं विवाद होता देख कर एस. येशु की पत्नी भी वहां पहुंच गई और वारदात में अपने पति का साथ दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

