खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाओं का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आज हल्की बारिश और बादल-गरजने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और वज्रपात के आसार है। वहीं मौसम विभाग ने दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर अति हल्की वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और पेण्ड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोंभ 70 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसी तरह एक उत्तर-दक्षिण उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से मन्नार की खाड़ी तक, 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इस मौसमी प्रणालियों के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ में आज एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा (30-40 kmph) चलने की चेतावनी जारी किया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

