Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में वे हाइड्रोजन चलित ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सुशासन तिहार का तीसरे चरण जारी है। सीएम विष्णुदेव साय अलग-अलग जिलों के औचक निरीक्षण पर रहेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ ग द्वारा पाकिस्तान पर हुए एयर स्ट्राइक “आपरेशन सिन्दूर” के सफल अभियान के उपलक्ष्य में रायपुर के हृदय स्थल जय स्तम्भ चौक में रात्रि 8.00 बजे आतिशबाजी करके एवं मिठाई खिलाकर उत्सव मनाते हुए खुशी व्यक्त की गयी। भारतीय सेना द्वारा उठाये गये कदम की सराहना करते हुए नारेबाजी की गयी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष – अरविंद ओझा, युवा अध्यक्ष – अविनय दुबे, महिला अध्यक्ष – नमिता शर्मा, राष्ट्रीय युवा सचिव – अमित शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, रवि शर्मा, उमेश शर्मा, राजेश शर्मा, सोनल शर्मा, मिहिर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देशभर में बढ़ते सुरक्षा खतरे और पाकिस्तान द्वारा ड्रोन व मिसाइल हमलों के बाद आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। जम्मू एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती ड्रोन हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर रायपुर सहित सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में CISF और राज्य पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंटी-ड्रोन यूनिट्स को भी एक्टिव कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से डिपार्चर टाइम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत ने केवल आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया है जबकि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मर्यादाओं का उल्लंघन करते हुए भारत की सीमाओं पर हमला किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा की भारत ने सीमित और लक्षित कार्रवाई की थी जो आतंक के खिलाफ थी। पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर कायरता दिखाई है। अगर पाकिस्तान ऐसी हरकतें दोहराता है तो भारत करारा जवाब देगा। उन्होंने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को छत्तीसगढ़ के सरगुजा दौरे पर रहेंगे। वे अंबिकापुर में एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वे प्रदेश को साढ़े तीन लाख पीएम आवास की सौगात देंगे। साथ ही सरगुजा संभाग को कई अन्य योजनाओं की सौगात मिलने की भी संभावना है। इस सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राज्य के कई मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस पार्टी आज रायपुर में राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी। यह यात्रा सुबह 10 बजे राजधानी के कालीबाड़ी क्षेत्र से निकाली जाएगी। AICC के निर्देश पर PCC द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देना है। यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, AICC सचिव और सह प्रभारी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तीसरे चरण का आज पांचवां दिन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विभिन्न जिलों का औचक निरीक्षण करेंगे। वे योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए आम जनता से सीधा संवाद भी करेंगे। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) और कोरिया जिले का दौरा कर जनहित योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया था।  

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। केंद्रीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षक श्री पात्र की आकस्मिक मृत्यु हो गई। यह दुखद घटना उस समय और भी अधिक मार्मिक हो गई जब पता चला कि उनका परिवार उड़ीसा में रहता है, जहां उनके साथ सिर्फ उनकी बुजुर्ग माता-पिता और पत्नी हैं। माता-पिता वृद्धावस्था के कारण चलने में असमर्थ हैं, और पत्नी भी शारीरिक व मानसिक स्थिति के चलते अंतिम संस्कार करने में असमर्थ है। इसकी जानकारी मिलने पर नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्होंने अपने साथियों के साथ शमशान घाट पहुंचकर शिक्षक श्री पात्र के पार्थिव शरीर का हिंदू…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत बस्तर सांसद महेश कश्यप की अनुशंसा एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा प्रदत्त तकनीकी स्वीकृति के आधार पर वर्ष 2024-25 के तहत कलेक्टर हरिस एस के द्वारा बास्तानार ब्लॉक के तुरागुर में 228 मीटर सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण एवं मूतनपाल में 228 मीटर सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए सात-सात लाख रुपए और दरभा ब्लॉक के अंतर्गत मुण्डागढ़ में 203 मीटर सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण हेतु 6 लाख 80 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। उक्त निर्माण कार्यों को योजना के मार्गदर्शिका में निहित प्रावधानों का परिपालन कर सितम्बर 2025…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज- गरियाबंद। जिले की राजिम पुलिस ने नशे के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को धरदबोचा है। पुलिस ने गांजा के अलावा आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹1,30,000 बताई गई है, जिसमें गांजा की कीमत ₹60,000 और मोटरसाइकिल की कीमत ₹70,000 शामिल है। घटना का पूरा विवरण: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर राजिम थाना प्रभारी निरीक्षक अमृत लाल साहू ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के लिए क्षेत्र में मुखबिरों को सक्रिय किया…

Read More