खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत बस्तर सांसद महेश कश्यप की अनुशंसा एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा प्रदत्त तकनीकी स्वीकृति के आधार पर वर्ष 2024-25 के तहत कलेक्टर हरिस एस के द्वारा बास्तानार ब्लॉक के तुरागुर में 228 मीटर सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण एवं मूतनपाल में 228 मीटर सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए सात-सात लाख रुपए और दरभा ब्लॉक के अंतर्गत मुण्डागढ़ में 203 मीटर सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण हेतु 6 लाख 80 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
उक्त निर्माण कार्यों को योजना के मार्गदर्शिका में निहित प्रावधानों का परिपालन कर सितम्बर 2025 तक पूर्ण किए जाने के निर्देश सम्बन्धित क्रियान्वयन एजेंसीज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बास्तानार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दरभा को दिए गए हैं।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

