खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। केंद्रीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षक श्री पात्र की आकस्मिक मृत्यु हो गई। यह दुखद घटना उस समय और भी अधिक मार्मिक हो गई जब पता चला कि उनका परिवार उड़ीसा में रहता है, जहां उनके साथ सिर्फ उनकी बुजुर्ग माता-पिता और पत्नी हैं। माता-पिता वृद्धावस्था के कारण चलने में असमर्थ हैं, और पत्नी भी शारीरिक व मानसिक स्थिति के चलते अंतिम संस्कार करने में असमर्थ है।
इसकी जानकारी मिलने पर नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्होंने अपने साथियों के साथ शमशान घाट पहुंचकर शिक्षक श्री पात्र के पार्थिव शरीर का हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार करवाया। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन धारण भी किया।
उपाध्यक्ष उसेंडी के साथ इस दौरान पार्षद असलम खान, बंटी नाग, अविनाश सोरी, नगरपालिका के कर्मचारी संतोष साहू सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है और जरूरत के समय समाज को एक-दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए। सभी ने उनके इस प्रयास की सराहना की है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

