खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के अंतर्गत रांची नगर में सिरम टोली चौक पर 4-लेन एलिवेटेड रोड सह रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस परियोजना के तीसरे और अंतिम चरण के अंतर्गत 5 मई से 30 मई 2025 तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते विभिन्न तिथियों को ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।
इसी प्रकार, चक्रधरपुर मंडल के सागारा रेलवे स्टेशन स्थित गुड्स शेड प्राइवेट साइडिंग में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 11 मई से 26 मई 2025 तक किया जाएगा। इस कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और सहयोग की अपील की है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा शुरू करने से पहले NTES ऐप या 139 हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेन की अद्यतन स्थिति जरूर जांच लें।
रद्द की गई ट्रेनें:
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
रद्द तिथियां: 12, 14, 19, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई 2025
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
रद्द तिथियां: 13, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई 2025
18109/18110 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस
रद्द तिथियां: 11 से 26 मई 2025 तक प्रतिदिन
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:
18478 योग नगरी ऋषिकेश–पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
दिनांक 11, 13 और 16 मई 2025 को यह ट्रेन ईब, झारसुगुड़ा, संबलपुर सिटी और कटक होकर चलेगी।
18477 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
दिनांक 16 मई 2025 को यह ट्रेन कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा और ईब होकर चलेगी।
अधिक जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट करें या NTES मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट

