खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेलवे ने देश भर में अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए बिलासपुर जोनल स्टेशन में RPF ने ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही माइक से अनाउंस कर यात्रियों को आगाह भी किया जा रहा है।
बिलासपुर जोन के सभी रेल मंडल से जुड़े स्टेशनों पर यात्रियों को लगातार मेगाफोन के जरिए आरपीएफ के साथ समन्वय बनाकर उद्घोषणा कर जानकारी दी जा रही है। वहीं, प्लेटफार्म के साथ ही ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे के अलर्ट जारी करने के बाद जोनल मुख्यालय के साथ ही सभी रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर चौकसी बढ़ गई है। RPF के जवान सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
वहीं ट्रेनों व यार्ड में डॉग स्क्वायड टीम के साथ सघन जांच की जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों को भी सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की समझाइश दी जा रही है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

