खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज आज फिर बदलने वाला है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ इलाकों में अंधड़ और वज्रपात की संभावना जताई है। अगले 4 दिन में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ लगभग 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में फैला हुआ है, जबकि एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है।
इन दोनों मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके कारण कई क्षेत्रों में बादल छाने, मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और तेज़ हवाओं की स्थिति बन रही है। आज एक-दो स्थानों में 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

