Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। निकाय चुनाव में मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस, दोनों ही दलों ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस ने पूर्व एल्डरमैन सहित चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, जबकि भाजपा ने भी बागियों की सूची तैयार कर ली है और अनुशासनात्मक कदम उठाने की प्रक्रिया जारी है। टिकट वितरण को लेकर नाराजगी के कारण कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा या पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में काम किया। चुनाव के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश उन बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा, जिनकी वीरता और अदम्य साहस ने राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर जवानों की शहादत देश की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश की अस्मिता और संप्रभुता सर्वोपरि है, और इसके लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों का साहस हम सभी को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की जयंती (14 फरवरी) पर उन्हें नमन करते हुए उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुषमा स्वराज जी भारतीय राजनीति में नारीशक्ति की एक प्रेरणादायी प्रतीक थीं। वे प्रखर वक्ता, प्रभावशाली नेत्री और पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत महान विभूति थीं, जिन्होंने अपने समर्पण, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट नेतृत्व से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुषमा स्वराज का जीवन देशभक्ति, जनसेवा और नारी सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ, कि दो व्यक्ति दो ट्राली एवं पिट्ठु बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर लालबाग चौक में बस का इंतजार कर रहे है। सूचना पर प्रभारी थाना कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा लालबाग आमागुडा चौक पहुंचकर घेराबंदी कर, दाे संदिग्धाें को पकड़कर, हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम सैफअली राउ निवासी उत्तराखण्ड एवं जिशान अहमद निवासी उत्तरप्रदेश के रहने वाले बताये। जिनके कब्जे से तीन बैग में रखे 78.106 किलो…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब सभी दल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी ताकत लगा रहे हैं। बीजापुर में 10 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है, इसके लिए 33 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। महिला सीट आरक्षित होने से वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्य को अपना क्षेत्र बदलकर दूसरे क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरना पड़ा है। क्षेत्र क्रमांक 1 तिमेड अनारक्षित महिला सीट से कविता कोर्राम तथा लक्ष्मी ताटी, क्षेत्र क्रमांक 2…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से नाबालिग कन्या का विवाह से रोका गया। बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अनिता अग्रवाल एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व एवं पुलिस विभाग के सहयोग से आज कुल 5 बाल विवाह रोका गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि विकास खंड नवागढ़ के ग्राम अवरीद मेे 05 बाल विवाह रोका गया। जहां बाल विवाह की सूचना स्थल में जाकर पाचों अलग-अलग परिवार के बालक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, सहित छत्तीसगढ़ के कई सांसद विधायकों के कुंभ जाने के सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि वीआईपी लोगों को कुंभ में नहीं जाना चाहिए इस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कांग्रेस से पूछा कि क्या कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार,दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह,छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट वीआईपी नहीं है क्या?ये सभी पिछले 24 घंटे में कुंभ में स्नान कर आए है और इनका जाना पूरे वीआईपी प्रोटोकॉल से हुआ है।अमित ने कहा वास्तव में छत्तीसगढ़ कांग्रेस और भूपेश…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर पूरा फोकस किया है, अपितु ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर कर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएँ मुहैया कराने की दिशा में भी क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। श्रीमती साहू ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने ग्राम पंचायतों को और अधिक अधिकारसम्पन्न बनाकर उन्हें विकास और रोजगारपरक कार्यों के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने के साथ ही पंचायत सचिवों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राहुल देव ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत प्रत्येक चरण के मतदान तिथि के दो दिन पूर्व से लेकर मतगणना समाप्ति तक निर्वाचन क्षेत्रों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में शुष्क दिवस घोषित किया है। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्रों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के समस्त देशी-विदेशी मदिरा की दुकानें, होटल बार, अहाता एफ.एल-1 (घघ), एफ.एल-1 (घघ कम्पोजिट), सी.एस.-2(घघ), सी.एस.-2(घघ कम्पोजिट), सी.एस.-2 (ग-अहाता), सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल-1 (ख-अहाता), एफ.एल.-1 (ख-कम्पोजिट अहाता), 9,9 (क) को प्रत्येक चरण के मतदान तिथि से 02 दिन पूर्व से लेकर मतगणना समाप्ति तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। आबकारी विभाग के सहायक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। पथरिया विकासखण्ड के ग्राम मद्कू में आबकारी विभाग द्वारा छापामार कार्रवाई कर 7.2 लीटर विदेशी मदिरा गोवा जब्त किया गया है। गौरतलब है कि कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त राजेश जायसवाल ने बताया कि आरोपी श्रीमती नीरा सिंह के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More