खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। निकाय चुनाव में मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस, दोनों ही दलों ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस ने पूर्व एल्डरमैन सहित चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, जबकि भाजपा ने भी बागियों की सूची तैयार कर ली है और अनुशासनात्मक कदम उठाने की प्रक्रिया जारी है। टिकट वितरण को लेकर नाराजगी के कारण कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा या पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में काम किया। चुनाव के बाद ऐसे नेताओं के खिलाफ प्रत्याशियों ने पार्टी फोरम में शिकायतें दर्ज करवाई हैं।
भाजपा की अनुशासन समिति को अब तक पाँच लोगों के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतें मिली हैं। इनमें भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अंकिता चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री पिंकी पंडा और किरण दुबे जैसे चर्चित नाम शामिल हैं।
Trending
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

