Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को हुए नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कल घोषित किए जाएंगे। चुनाव के परिणाम को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दावा किया है कि भाजपा अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव को गंभीरता से लिया है और जनता के सामने ‘अटल विश्वास पत्र’ पेश किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 13 महीनों में नगरीय निकायों के लिए प्रतिबद्धता से काम किया है। नामांकन रैली, कार्यकर्ता सम्मेलन और रोड शो में जनता का जबरदस्त उत्साह दिखा, चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे। इसके साथ ही…

Read More

एक कॉल पर मिलेगा समस्या का समाधान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 मार्च से 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली है। ऐसे में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावक के लिए परीक्षा व विषय संबंधी समस्याओं के लिए कल से हेल्पलाइन शुरू किया जा रहा है। माशिम की अध्यक्ष रेणु जी। पिल्ले और सचिव पुष्पा साहू के निर्देश पर यह पहल की गई है। सुबह 10:30 से शाम 05: 00 बजे तक के मंडल के टोल फ्री नम्बर 1800-2334363 से समाधान प्राप्त कर सकते है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि दिनांक 15 फरवरी…

Read More

भोलेनाथ के भक्तों को महाशिवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है। महाशिवरात्रि का शाब्दिक अर्थ ‘शिव की महान रात’ है। धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि व्रत (Mahashivratri 2025 Vrat) को करने से कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है और विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।महाशिवरात्रि की रात जागरण का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व दोनों है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि व्रत फरवरी में किस दिन रखा जाएगा, पूजा का मुहूर्त और व्रत पारण कब किया जाएगा। महाशिवरात्रि किस दिन है इस साल महाशिवरात्रि का पावन त्योहार 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन भक्ति भाव से…

Read More

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च को होने वाला है। एक नए अपडेट अनुसार सीजन का शुरुआती मैच गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (KKR vs RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। अभी पूरा शेड्यूल सामने नहीं आया है, लेकिन 22 मार्च को कोलकाता बनाम बेंगलुरु मैच से सीजन का आगाज होगा। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को भी अपना पहला मैच घरेलू मैदान में खेलने का अवसर मिलेगा। 23 मार्च को हैदराबाद टीम की भिड़ंत राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय मैदान में राजस्थान रॉयल्स से होगी।क्रिकबज अनुसार पिछले दिनों आईपीएल…

Read More

जानें- पहले दिन कितना करेगी कलेक्शन नई दिल्ली। विक्की कौशल की मचअवेटेड हिस्टोरिकल एपिक फिल्म ‘छावा’ ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म ने अपनी ग्रैंड वेलेंटाइन डे रिलीज से पहले,एडवांस बुकिंग में ही 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी के साथ कहा जा रहा है कि फिल्म रिलीज के पहले दिन बंपर शुरुआत कर सकती है। चलिए यहां जानते हैं ‘छावा’ ओपनिंग डे पर कितने करोड़ से खाता खोल सकती है?‘छावा’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी की कमाई?विक्की कौशल की ‘छावा’ का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है जिसके चलते इस…

Read More

6 साल से कम के बच्चे को न कराएं सेवन नई दिल्ली। लौंग में कई प्रकार के गुण पाए जाते हैं, यह हम सब जानते हैं। लौंग में एंटीबैक्टीरियल एंटीफ्लेमेंट्री गुण होते हैं और यह हमें कई प्रकार से फायदा पहुंचाता है। इसलिए लौंग का इस्तेमाल हमारे मसाले से लेकर अलग-अलग तरह के दवाइयां में किया जाता है। कहा जाता है कि बदलते मौसम में अगर लौंग का इस्तेमाल किया जाए, तो मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है। लेकिन अगर कच्चा लौंग खाने की बजाय उसे घी में भूनकर खाया जाए तब इसके फायदे आपको हैरान कर देंगे।गौरतलब है…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में हवाओं के आगमन की दिशा में परिवर्तन हुआ है। जिससे न्यूनतम तापमान में फिर से वृद्धि का दौर शुरू होने की संभावना है। 13 फरवरी को प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर रहा, यहां 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि 14 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर से आ रही हवाओं की दिशा बदल गई है। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर फिर से शुरू…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक पोते ने अपनी ही दादी की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना म​रवाही थाना क्षेत्र के पथर्री गांव का है। जहां पोते ने अपनी ही दादी को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि दादी और पोते के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पोते ने गुस्से में अपनी दादी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे खड़िया समाज के 15वें महासम्मेलन में शामिल होंगे। यह महासम्मेलन कोनपारा गांव में आयोजित किया गया है, जिसमें समाज के विभिन्न प्रतिनिधि, नेता और गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे रायपुर से जशपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक – खड़िया समाज महासम्मेलन में शामिल होंगे और समाज के लोगों से संवाद करेंगे। महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज की सामाजिक और आर्थिक उन्नति को लेकर चर्चा, विकास कार्यों की समीक्षा और नई योजनाओं पर विचार-विमर्श। यह…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। श्रद्धा और आस्था के प्रतीक ‘महाकुंभ‘ के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान कर प्रदेश एवं समस्त देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।राज्यपाल ने कहा कि सनातन के इस महापर्व के अवसर पर डुबकी लगाना परम सौभाग्य की बात है। ऐसे पुण्य क्षणों का लाभ लेना अत्यंत सुखद एवं मन को शांति प्रदान करने वाला होता है। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे।

Read More