खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को हुए नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कल घोषित किए जाएंगे। चुनाव के परिणाम को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दावा किया है कि भाजपा अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव को गंभीरता से लिया है और जनता के सामने ‘अटल विश्वास पत्र’ पेश किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 13 महीनों में नगरीय निकायों के लिए प्रतिबद्धता से काम किया है। नामांकन रैली, कार्यकर्ता सम्मेलन और रोड शो में जनता का जबरदस्त उत्साह दिखा, चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे। इसके साथ ही अरुण साव ने बजट सत्र समेत अन्य मुद्दों पर बयान दिया।
उपमुख्यमंत्री ने 24 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र को लेकर कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन है। बड़े मामले हुए हैं उसमें किसका हाथ है। यह जनता जानती है। कांग्रेस की नियत सबको पता है। सत्ता में रहते हुए भी उन्होंने वही किया और अब विपक्ष में रहकर भी वही कर रहे हैं। उन्होंने रायपुर में हुई डकैती की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। ठोस कार्रवाई हो रही है।
परिसीमन को लेकर कांग्रेस के लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर अरुण साव ने कहा कि इसे लेकर अनेक याचिका लगी थी, जिन्हें खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि परिसीमन नियमानुसार हुआ है, लेकिन कांग्रेस हार के बहाने बना रही है और ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की भूमिका बना रही है। उन्होंने कहा कि इस बार भी विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तरह ही 173 निकाय चुनावों के परिणाम आएंगे। महिलाओं की बड़ी संख्या में वोटिंग को लेकर भी उन्होंने संतोष व्यक्त किया, लेकिन कुछ स्थानों में महिला मतदाताओं की संख्या कम हुई है, जिसपर विचार करने की बात कही है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

