नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च को होने वाला है। एक नए अपडेट अनुसार सीजन का शुरुआती मैच गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (KKR vs RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। अभी पूरा शेड्यूल सामने नहीं आया है, लेकिन 22 मार्च को कोलकाता बनाम बेंगलुरु मैच से सीजन का आगाज होगा। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को भी अपना पहला मैच घरेलू मैदान में खेलने का अवसर मिलेगा। 23 मार्च को हैदराबाद टीम की भिड़ंत राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय मैदान में राजस्थान रॉयल्स से होगी।
क्रिकबज अनुसार पिछले दिनों आईपीएल 2025 के शेड्यूल को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन BCCI ने अभी भी आगामी सीजन का शेड्यूल जारी नहीं किया है। मगर बोर्ड ने सभी टीमों के साथ अहम मुकाबलों की तारीखें साझा कर दी हैं। RCB के मैच से सीजन की शुरुआत हो रही होगी, जिसने हाल ही में 31 वर्षीय रजत पाटीदार को कप्तानी सौंपी है। रिपोर्ट में फाइनल की तारीख भी उजागर कर दी गई है। फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
इन मैदानों में खेले जाएंगे IPL 2025 के मैच
आईपीएल के मैच आमतौर पर अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, दिल्ली, मुल्लांपुर, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद में खेले जाते हैं। इस बार कुछ मैच गुवाहाटी और धर्मशाला में भी खेले जाएंगे। गुवाहाटी का मैदान राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होमग्राउंड होगा। राजस्थान यहां 26 और 30 मार्च को मैच खेलेगी और इन दो मैचों में राजस्थान की प्रतिद्वंदी टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स होंगी।
दूसरी ओर पिछले साल की तरह धर्मशाला का मैदान पंजाब किंग्स के कुछ मैचों की मेजबानी करेगा। बताया जा रहा है कि धर्मशाला में इस सीजन 3 मैच खेले जा सकते हैं। ये अपडेट पहले सामने आया था कि पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच हैदराबाद में खेले जाएंगे। वहीं क्वालीफायर और फाइनल मैच कोलकाता होस्ट करेगा।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

