खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राहुल देव ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत प्रत्येक चरण के मतदान तिथि के दो दिन पूर्व से लेकर मतगणना समाप्ति तक निर्वाचन क्षेत्रों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में शुष्क दिवस घोषित किया है। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्रों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के समस्त देशी-विदेशी मदिरा की दुकानें, होटल बार, अहाता एफ.एल-1 (घघ), एफ.एल-1 (घघ कम्पोजिट), सी.एस.-2(घघ), सी.एस.-2(घघ कम्पोजिट), सी.एस.-2 (ग-अहाता), सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल-1 (ख-अहाता), एफ.एल.-1 (ख-कम्पोजिट अहाता), 9,9 (क) को प्रत्येक चरण के मतदान तिथि से 02 दिन पूर्व से लेकर मतगणना समाप्ति तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त राजेश जायसवाल ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में विकासखण्ड मुंगेली अंतर्गत 15 फरवरी शाम 03 बजे से 17 फरवरी को मतगणना समाप्ति तक देशी व विदेशी मदिरा दुकान मुंगेली एवं दाउपारा, देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान कंतेली एवं जरहागांव और होटल सिटी पैलेस बार मुंगेली बंद रहेगी। इसी तरह द्वितीय चरण में विकासखण्ड लोरमी अंतर्गत 18 फरवरी शाम 03 बजे से 20 फरवरी को मतगणना समाप्ति तक देशी व विदेशी मदिरा दुकान लोरमी, देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान गोड़खाम्ही एवं डिंडौरी, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान अखरार और तृतीय चरण में विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत 21 फरवरी शाम 03 बजे से 23 फरवरी को मतगणना समाप्ति तक देशी व विदेशी मदिरा दुकान पथरिया, देशी व विदेशी मदिरा दुकान सरगांव और मेसर्स भाटिया वाईन मर्चे. प्रा.लि. धूमा बंद रहेगी।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

