खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, सहित छत्तीसगढ़ के कई सांसद विधायकों के कुंभ जाने के सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि वीआईपी लोगों को कुंभ में नहीं जाना चाहिए इस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कांग्रेस से पूछा कि क्या कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार,दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह,छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट वीआईपी नहीं है क्या?ये सभी पिछले 24 घंटे में कुंभ में स्नान कर आए है और इनका जाना पूरे वीआईपी प्रोटोकॉल से हुआ है।
अमित ने कहा वास्तव में छत्तीसगढ़ कांग्रेस और भूपेश बघेल को इस बात की पीड़ा है कि विष्णुदेव साय सरकार में सभी जनप्रतिनिधियों को कुंभ के स्नान करने का अवसर मिल रहा है सनातन धर्म की जब जब बात आती है भूपेश बघेल इसके विरोध में खड़े दिखाई देते है इससे पहले भी कई बार वह सनातन विरोधी बयान दे चुके है बजरंग दल का भी मजाक बना चुके है।वो खुद तो प्रयागराज गए नहीं तो कम से कम जो गए है उनके खिलाफ टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। छत्तीसगढ़ से उनकी ही पार्टी से कई कांग्रेस विधायक भी कुंभ में स्नान करने गए तो क्या भूपेश बघेल उन्हें पार्टी से निकलवा देंगे या डीके शिवकुमार,सचिन पायलट,दिग्विजय सिंह का विरोध करेंगे ?
अमित ने कहा अगर कांग्रेस में थोड़ी भी शर्म होती तो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के बयान की निंदा करती जिसमें उन्होंने कहा था गंगा स्नान से गरीबी दूर होती है क्या ?ऐसे मामलो में भूपेश बघेल चुप्पी क्यों साध लेते है?देश भर के कांग्रेस के लोगों के अनेकों बार सनातन विरोधी बयान दिए लेकिन भूपेश बघेल ने कभी उन बयानों की निंदा नहीं की ,विरोध नहीं किया तो आज जो लोग गंगा स्नान करने गए है उन्हें नसीहत क्यों दे रहे है? अमित ने कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नाटक से ही आते हैं जिन्होंने महाकुंभ पर निंदनीय टिप्पणी की थी लेकिन इस प्रदेश के कांग्रेस सरकार के उपमुख्यमंत्री गंगा स्नान कर आए हैं भूपेश जी को भी हिम्मत करनी चाहिए ।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

