खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ, कि दो व्यक्ति दो ट्राली एवं पिट्ठु बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर लालबाग चौक में बस का इंतजार कर रहे है। सूचना पर प्रभारी थाना कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा लालबाग आमागुडा चौक पहुंचकर घेराबंदी कर, दाे संदिग्धाें को पकड़कर, हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम सैफअली राउ निवासी उत्तराखण्ड एवं जिशान अहमद निवासी उत्तरप्रदेश के रहने वाले बताये। जिनके कब्जे से तीन बैग में रखे 78.106 किलो गांजा बरामद किया गया।
साथ ही 5 नग मोबाईल फोन तथा आधार कार्ड, पेन कार्ड, एसबीआई एटीएम कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तार दाेनाे आरोपियो का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की परिधि में आने से मादक पदार्थ गांजा कुल 78.106 किलो को जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 20(ख) एनडीपीएस. एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार काे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

