Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के तोरवा थाना पुलिस ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय को गिरफ्तार किया है। उन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 296, 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है और साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस के अनुसार, नागेंद्र राय पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेखा गुप्ता को नई दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई दी हैं. इसके साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि वे दिल्ली के विकास और सुशासन को नई दिशा देंगी l बता दें कि भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने राम लीला मैदान में दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए शासित तमाम प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों मौजूद रहे.

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर l दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। 27 साल बाद बीजेपी ने राजधानी में सत्ता में वापसी की है। आज गुरुवार को रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। उनके साथ प्रवेश वर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। वहीं प्रवेश वर्मा समेत छह लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस सूची में पंकज सिंह, आशीष सूद, रवींद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को नई गति मिलेगी और जनता को सुशासन प्राप्त होगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली को एक नई दिशा मिलेगी। उनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण राजधानी की जनता के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। मैं उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।उपमुख्यमंत्री शर्मा ने आशा व्यक्त किया कि श्रीमती गुप्ता की सरकार दिल्ली…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बलौदाबाजार आगजनी मामले में आरोपी बनाए गए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सत्य की जीत और सरकारी षड्यंत्र की हार करार दिया है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर किए अपने पोस्ट में लिखा कि सर्वोच्च न्यायालय ने आज सरकारी षड्यंत्र में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को जमानत दे दी है।यह सत्य की जीत है। यह सरकारी षड्यंत्र की हार है। आने वाले समय में यह साबित हो जाएगा कि सरकार ने उन्हें गलत तरीके से महीनों जेल में रखा। बता दें कि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देश पर और उपायुक्त आबकारी आशीष कोसम सर एवं जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग काे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज गुरूवार सुबह आबकारी वृत्त भोपालपट्टनम द्वारा ग्राम चेंदुर थाना भद्रकाली पहुंचकर आरोपी के घर से लगे दुकान 27.15 लीटर अंग्रेजी एवं महुआ से बना अवैध शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)ख, 34(2), 36, 59(क) के तहत कार्यवही करते हुए आराेपी तालापल्ली राजेंद्र,पिता तालापल्ली लच्छ्ना उम्र 25वर्ष निवासी चेंदुर, थाना भद्रकाली, जिला बीजापुर काे गिरफ्तार कर न्यायालय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में सॉफ्टबॉल अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 नेशनल गेम्स का आयोजन महाराष्ट्र के जलगांव और औरंगाबाद में हुआ था, जिसमें अंडर 14 गर्ल्स टीम छत्तीसगढ़ प्रदेश को सिल्वर मेडल अंडर 17 बॉयज में सिल्वर मेडल और अंडर-19 बॉयज में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ है। अंडर 14 गर्ल्स में अनुराधा कोवासी, स्मिता मारपल्ली और त्रिवेणी मारपल्ली वहीं अंडर 17 बॉयज में संजय ताती और अंडर-19 में राकेश कड़ती शामिल थे। अनुराधा ने अब तक 5 नेशनल खेले हैं वहीं संजय ने 6 नेशनल और राकेश कड़ती ने अब तक 13…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय से महाकुंभ और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के नाम पर धोखाधड़ी केआरोपियों ने 55 श्रद्धालुओं से राशि हड़प कर बीच रास्ते में ही उन्हें छोड़कर फरार हो गया। यात्री किसी तरह जगदलपुर पंहुचकर आज गुरूवार काे कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता काे देखते हुए एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िताें से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिले के परचनपाल निवासी योगेन्द्र पांडे ने प्रयागराज महाकुंभ सहित काशी और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने का वादा करते हुए उन्होंने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में फेरबदल की चर्चाओं के बीच बस्तर राजपरिवार में विवाह समारोह में शामिल होने निजी दौरे पर बुधवार को जगदलपुर पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा के दाैरान कहा कि कांग्रेस अगला विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व पर लड़ेगी। प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व संभालने से जुड़े सवाल पर उन्हाेने कहा कि पार्टी ने जब जो जिम्मेदारी दी है मैं कभी पीछे नहीं हटा, आगे भी पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसका निर्वहन करुंगा। पूर्व मंत्री डॉ. चरणदास महंत के बयान पर उपजे विवाद पर सिंहदेव ने कहा कि उनका पूरा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर रियासत राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव का विवाह नागौद रियासत की भुवनेश्वरी देवी के साथ संपन्न होने जा रहा है। इसी बीच बुधवार की देर शाम राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव की बारात शहर में निकली। बारात में कमलचंद्र हाथी पर सवार होकर निकले। वहीं बारातियों के साथ आगे-आगे ऊंट-घोड़े के साथ लाव-लश्कर चल रहा था। बरात के आगे बस्तर के विभिन्न जनजातियों के लोकनर्तक नृत्य करते बढ़ रहे थे। इसके बाद विशाल ढोल-नगाड़े और वाद्य यंत्रों से सुसज्जित काफिला था। देश भर से कई राजघरानों के सदस्य भी बरात में शामिल हुए। बस्तर रियासत…

Read More