खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को नई गति मिलेगी और जनता को सुशासन प्राप्त होगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली को एक नई दिशा मिलेगी। उनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण राजधानी की जनता के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। मैं उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने आशा व्यक्त किया कि श्रीमती गुप्ता की सरकार दिल्ली में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करेगी और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वय से दिल्ली के विकास को एक नई ऊंचाई मिलेगी।
बता दें कि रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई हैं और दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

