Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में बेमेतरा व नवागढ़ जिलापंचायत सदस्य के 07 विजयी प्रत्याशियों को आज रिटर्निंग अधिकारी जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल की उपस्थिति में विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह प्रमाण पत्र वितरण समारोह जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुआ, जहां जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों की औपचारिक घोषणा के साथ प्रमाण पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर जनपद पंचायत बेमेतरा और नवगढ़ के रिटर्निंग अधिकारी दिव्या पोटाई और प्रकाश भारद्वाज सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे | जिलापंचायत सदस्य के निर्वाचित सदस्यों में प्रमुख नाम जिसमे अंजली नंदराम गंधर्व निर्वाचन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान में 08 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर में 19 फरवरी को बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी बैंकों को प्री-लिटिगेशन प्रकरण को अधिक से अधिक संख्या में लगाने तथा मिलने वाली छूट की जानकारी पक्षकारगण को देने के संबंध में चर्चा की गई, जिससे नेशनल लोक अदालत में राजीनामा होने वाले प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के छूट का लाभ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला मुंगेली के ग्राम करही में मुख्य मार्ग पर जिला एवं सत्र न्यायालय के समीप एक लावारिस गाय के बीमार होने की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक उपचार प्रदान किया। इसके बाद, गाय को नगर पालिका मुंगेली के काउ कैचर की सहायता से पण्डरभट्ठा गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया गया, जहां उसका आगे इलाज किया जा रहा है। गाय के उपचार में अतिरिक्त उप संचालक डॉ. डी. के. सारस्वत एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी श्री अनिल सोनी का विशेष सहयोग रहा। पशु चिकित्सा विभाग के उप…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत मुंगेली जनपद क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत के नव निर्वाचित सदस्यों को आज प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में जिला पंचायत के नव निर्वाचित सदस्यों के नाम की घोषणा की गई। इसके पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने नव निवार्चित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किया, इनमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 सेतगंगा से श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 धरमपुरा से श्री उमाशंकर साहू, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 से श्रीकांत पाण्डेय और जिला…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के तहत जनपद पंचायत लोरमी के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। इसी कड़ी में ग्राम अखरार के मतदान केन्द्र क्रमांक 04 में एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब नवविवाहित युवक मिथलेश जायसवाल और उनकी बहन महारानी जायसवाल ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मिथलेश जायसवाल की शादी हाल ही में 18 फरवरी को संपन्न हुई थी, जबकि उनकी बहन महारानी की बारात आज ही आने वाली है। बावजूद इसके, दोनों ने पहले अपने नागरिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति लाने की पहल की जा रही है। एग्री स्टेक परियोजना के तहत् जिले के हर किसान की डिजिटल फॉर्मर आईडी (किसान कार्ड) बनाई जा रही है साथ ही कृषि भूमि को आधार से भी लिंक किया जायेगा। राज्य शासन इसके जरिए किसानों को कृषि योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान केडिट कार्ड, उर्वरक अनुदान, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कृषि यंत्र अनुदान आदि सभी का पारदर्शी रूप से कृषकों को योजना का सीधा लाभ मिलेगा। एग्री स्टेक परियोजना के तहत् सभी…

Read More

रिटर्निंग ऑफिसर ने नवनिर्वाचित सदस्यों को दिया प्रमाण पत्र खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत पंचायत सदस्यों हेतु प्रथम चरण में मस्तूरी निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 से 14 में 17 फरवरी 2025 को हुए चुनाव के बाद सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा जिला पंचायत सभाकक्ष के प्रथम तल में की गई। सारणीकरण का कार्य जिला पंचायत के रिटर्निंग ऑफिसर संदीप कुमार अग्रवाल तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मनीष साहू एवं शिवानी सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 से राजेन्द्र धीवर ने 11103 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नंदनी पवन साहू…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। मैनपुर ब्लॉक के मदांगमुड़ा पंचायत में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। यह शव मदांगमुड़ा से लगभग 4 किलोमीटर दूर पाटीडोंगर पहाड़ के नीचे जंगल में बरामद किया गया है। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं, ग्राम के कोटवार और ग्रामीणों द्वारा मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।फिलहाल पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में नाना ने अपनी नातिन के साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।दरअसल 10 साल की नाबालिग नातिन का बर्थडे मनाया गया था। इस दौरान बर्थडे पार्टी में लेट हो जाने के कारण नाना घर में ही रात को रुका था। बर्थडे वाली रात को नातिन के साथ रिश्तेदार नाना सोए हुए थे। इस दौरान रिश्तेदार नाना ने आधी रात को नातिन के साथ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के सरहदी इलाके के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत भैरमगढ़ ब्लॉक के तोड़मा गांव में नक्सलियाें ने 2 ग्रामीण युवकाें की हत्या कर दी, इनमें एक शिक्षादूत भी शामिल है। नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी ने इस हत्या के वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए एक पर्चा जारी किया है। जिसमें शिक्षक पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। पर्चे में लिखा गया है कि 4 अक्टूबर 2024 को तुलतुली-गावाड़ी के बीच में हुई मुठभेड़ में भी इनकी मुख्य भूमिका है। इन गलतियों को देखते हुए पीएलजीए ने मौत की सजा…

Read More