खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत मुंगेली जनपद क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत के नव निर्वाचित सदस्यों को आज प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में जिला पंचायत के नव निर्वाचित सदस्यों के नाम की घोषणा की गई।
इसके पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने नव निवार्चित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किया, इनमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 सेतगंगा से श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 धरमपुरा से श्री उमाशंकर साहू, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 से श्रीकांत पाण्डेय और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 से श्री लक्ष्मीकांत भास्कर शामिल हैं। बता दें कि 17 फरवरी को मुंगेली जनपद क्षेत्र अंतर्गत 04 जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान संपन्न हुआ था, जिसके सारणीकरण और मतदान परिणाम की घोषणा आज की गई है।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

