खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान में 08 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर में 19 फरवरी को बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान सभी बैंकों को प्री-लिटिगेशन प्रकरण को अधिक से अधिक संख्या में लगाने तथा मिलने वाली छूट की जानकारी पक्षकारगण को देने के संबंध में चर्चा की गई, जिससे नेशनल लोक अदालत में राजीनामा होने वाले प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के छूट का लाभ मिले और अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जा सके। इस अवसर पर अध्यक्ष व प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमति कंचन लता आचला, बीमा कंपनी एवं विद्युत विभाग के अधिकारी तथा संबंधित संस्थाओं के अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

