खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में सॉफ्टबॉल अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 नेशनल गेम्स का आयोजन महाराष्ट्र के जलगांव और औरंगाबाद में हुआ था, जिसमें अंडर 14 गर्ल्स टीम छत्तीसगढ़ प्रदेश को सिल्वर मेडल अंडर 17 बॉयज में सिल्वर मेडल और अंडर-19 बॉयज में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ है। अंडर 14 गर्ल्स में अनुराधा कोवासी, स्मिता मारपल्ली और त्रिवेणी मारपल्ली वहीं अंडर 17 बॉयज में संजय ताती और अंडर-19 में राकेश कड़ती शामिल थे। अनुराधा ने अब तक 5 नेशनल खेले हैं वहीं संजय ने 6 नेशनल और राकेश कड़ती ने अब तक 13 नेशनल और 1 इंटरनेशनल खेला है।
कलेक्टर संबित मिश्रा ने मेडलिस्ट खिलाड़ियों को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान अकादमी के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल एवं अंतर्राष्ट्रीय कोच जिले के श्रम निरीक्षक सोपान कर्णेवार मौजूद थे। वहीं सीनियर नेशनल खेलने प्रदेश की सॉफ्टबॉल टीम 21 फरवरी को रायपुर रेलवे स्टेशन से अमरावती के लिए रवाना होगी प्रदेश की टीम में बीजापुर से रेणुका तेलम, विमल तेलम, ज्योति हेमला और चंद्रकला तेलाम वही बॉयज में भूपेंद्र हेमला शामिल है। प्रदेश की सॉफ्टबॉल महिला टीम के कोच का दायित्व सोपान कर्णेवार को दिया गया है।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

