खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर रियासत राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव का विवाह नागौद रियासत की भुवनेश्वरी देवी के साथ संपन्न होने जा रहा है। इसी बीच बुधवार की देर शाम राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव की बारात शहर में निकली। बारात में कमलचंद्र हाथी पर सवार होकर निकले। वहीं बारातियों के साथ आगे-आगे ऊंट-घोड़े के साथ लाव-लश्कर चल रहा था। बरात के आगे बस्तर के विभिन्न जनजातियों के लोकनर्तक नृत्य करते बढ़ रहे थे। इसके बाद विशाल ढोल-नगाड़े और वाद्य यंत्रों से सुसज्जित काफिला था। देश भर से कई राजघरानों के सदस्य भी बरात में शामिल हुए।
बस्तर रियासत राजपरिवार के इस विवाह समारोह में शाही अंदाज में शहर में कमलचंद्र भंजदेव की बारात निकली, जिसे देखने लोग उमड़ पड़े। गाजे-बाजे के साथ निकली बारात को हर कोई देखने सड़क पर निकल आया। राजमहल से निकली बारात राजमहल से होते संजय बाजार, चांदनी चौक, स्टेट बैंक चौक होते हुए बरात वापस राजमहल पहुंची। पूरा शहर इस विशेष अवसर का साक्षी बना। लोग उत्साहित थे और इस पल को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। बस्तर राजपरिवार में हो रहे विवाह समारोह में देश भर से राजघराने के लोग पहुंचने लगे हैं। अतिथियों के मनोरंजन के लिए प्रतिदिन राजमहल में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं। बुधवार देर रात को बैंगलूरु की प्रसिद्ध सुफी कलाकार खनक जोशी ने प्रस्तुति दी। इसका देर रात तक अतिथियों ने आनंद उठाया।
राजगुरू नवीन ठाकुर ने बताया कि बुधवार को राज परंपरा के अनुसार बिंदौली की रस्म निभाई गई। इसके बाद राजा लाव-लश्कर के साथ बरात लेकर निकले। बुधवार रात वर कमलचंद्र भंजदेव अलग कमरें में रहे। अब विवाह के बाद रानी को लेकर ही घर वापस आएंगे। आज गुरूवार काे चार्टर्ड प्लेन से वर कमलचंद्र भंजदेव सहित बराती मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट के लिए निकल गये, जहां से सड़क मार्ग से सतना जिले के नागौद पंहुचकर आज 20 फरवरी काे शाही अंदाज में बरात निकाली जाएगी। जिसके बाद बस्तर रियासत राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव का विवाह नागौद रियासत की भुवनेश्वरी देवी के साथ संपन्न हाेगा
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

