Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – कबीरधाम। जिले के सरोधा के पास पलानी घाट में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में वाहन चालक श्रवण साहू की 14 वर्षीय बेटी उर्वशी साहू और एक अन्य महिला मुखिन बाई की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर रूप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में इनर व्हील क्लब द्वारा आज रविवार सुबह महिलाओं की कार रैली प्रतियाेगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे ने हरी झंडी दिखाकर कार रैली को रवाना किया। इनर व्हील क्लब के डॉ. सरिता थॉमस ने बताया इस रैली का उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक मुद्दों के लिए जागरूक करना तथा यातायात नियमों और व्यवहार के प्रति लोगों को प्रेरित करना है। कार रैली प्रतियाेगिता में कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने अपने कार में स्लोगन का स्टीगर लगाया था, साथ ही अपने-अपने कारो को बेहतर तरीके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय जगदलपुर में आयाेजित नेशनल लोक अदालत का शुभारम्भ अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश मनीष कुमार ठाकुर ने किया। जगदलपुर में आयाेजित नेशनल लोक अदालत में अब तक की रिकार्ड मामलों का निपटारा किया गया, मिले आंकड़ो के अनुसार राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से 33649 मामलों का निराकरण किया गया। बताया गया कि अब तक कि जगदलपुर में आयाेजित नेशनल लोक अदालत में सबसे अधिक रिकार्ड मामलों का निपटारा करने में सफल रहे। नेशनल लोक अदालत में कुल रखे गये कुल लंबित 1761 प्रकरणों में से 47 आपराधिक प्रकरण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छग. शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छग. शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना एवं नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाकाें में ेखाेले जा रहे सुरक्षा कैंप की स्थापना से सुरक्षाबलाें के बढते दबाव के फलस्वरूप नक्सलियाें के गंगालूर एरिया कमेटी में सक्रिय 2 लाख के ईनामी नक्सली सुखराम फरसीक पिता पीडे फरसीक निवासी कुरूष सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बीजापुर, सुकमा एवं बस्तर जिले के जगदलपुर सहित अलग-अलग जगहों पर एन्टी करप्शन ब्यूराे (एसीबी) और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लयू) की छापेमार कार्रवाई चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुकमा में डीएफओ अशोक पटेल के घर तड़के टीम पहुंची है । वहीं छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर पर भी छापेमार की कार्रवाई चल रही है। बीजापुर के सहायक आयुक्त आनंद सिंह के निवास में भी छापा पड़ा है। आनंद सिंह के जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मकान में भी टीम ने दबिश दी है। इसके अलावा उनके दो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। यंग इंडियंस (Yi) रायपुर द्वारा “रन फॉर मान” का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस विशेष आयोजन में लगभग 1000 छात्र, जिनमें 50 विशेष रूप से सक्षम छात्र भी शामिल थे। उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों को तोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पुश-अप चैलेंज, जुम्बा सेशन और चेयरपर्सन गौरव अग्रवाल के उद्घाटन संबोधन के साथ हुई। मुख्य आकर्षण रहा यंग इंडियंस के सदस्यों द्वारा रन फ्लैग-ऑफ, जिसके बाद सभी प्रतिभागियों ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कानन पेंडारी जू में शनिवार की शाम बाघिन आनंदी ने जू कर्मचारी आशीष कौशिक पर हमला कर दिया। हमले में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जू में 11 वर्षों से कार्यरत आशीष कौशिक नियमित रूप से वन्य प्राणियों की देखभाल और उनके केज की निगरानी करते हैं। शनिवार की शाम करीब 7 बजे, वे बाघिन के पिंजरे के पास गए और खिड़की से झांककर उसकी स्थिति देखने लगे। अंधेरा होने के कारण बाघिन नजर नहीं आई, और जैसे ही उन्होंने अपना हाथ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में एक एक व्यक्ति ने अपनी विधवा भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्राम खैरा निवासी राजकुमारी बर्मन (38) मजदूरी कर अपने दो बच्चों का भरण-पोषण कर रही थी। पति की मृत्यु के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। 7 मार्च को दोपहर में, जब उसके दोनों बच्चे स्कूल गए थे, तभी उसका देवर संजय बृजवासी, जो चकरभाठा थाना क्षेत्र के तेलसरा का निवासी है, घर आया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। बीजापुर में सहायक आयुक्त के सरकारी आवास समेत कई ठिकानों पर ACB ने दबिश दी है।जानकारी के अनुसार, सहायक आयुक्त के जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मकान में भी छापेमारी की गई। इसके अलावा उनके दो रिश्तेदारों के बैलाबाजार और धरमपुरा स्थित एक अन्य मकान में भी ACB की टीम पहुंची हुई है।इसके साथ ही ACB और EOW की टीम ने सुकमा के डीएफओ (वन मंडल अधिकारी) समेत कई कारोबारियों के ठिकानों…
रुद्राष्टकम् के पाठ से शत्रु पर आसानी से विजय पाई जा सकती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रीरामचरितमानस में वर्णन आता है कि भगवान श्री रामचंद्र ने त्रिलोक विजेता रावण से युद्ध करने से पहले रामेशवरम् में रुद्राष्टकम् गाकर भगवान शिव की स्तुति की थी। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव की कृपा से भगवान श्रीराम ने रावण को पराजित कर दिया था। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इसलिए सोमवार को लयबद्ध रूप से रुद्राष्टकम् का पाठ करने से आपको सभी रोगों, शत्रु और दुख-दरिद्रता से मुक्ति मिलती है। यदि आपको शत्रु पर विजय प्राप्त करनी…

