खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में इनर व्हील क्लब द्वारा आज रविवार सुबह महिलाओं की कार रैली प्रतियाेगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे ने हरी झंडी दिखाकर कार रैली को रवाना किया।
इनर व्हील क्लब के डॉ. सरिता थॉमस ने बताया इस रैली का उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक मुद्दों के लिए जागरूक करना तथा यातायात नियमों और व्यवहार के प्रति लोगों को प्रेरित करना है। कार रैली प्रतियाेगिता में कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने अपने कार में स्लोगन का स्टीगर लगाया था, साथ ही अपने-अपने कारो को बेहतर तरीके से सुसज्जित किया था। संजय पाण्डे ने सभी कारों में चिपकाए गए स्लोगन और सजावट का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके आधार पर ही प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस दाैरान मनीषा राजपुरिया, ममता राणा, रेशमा छामड़ियां, ज्योति चिखलीकर, दीपिका सोनी, निशा संघाणी, नूतन जैन, विजय लक्ष्मी महावार, अलका गुप्ता, कुसुम हेलीवाल,स्वाति मूलचंदानी, माया सोनी,नीता जलोटा, अरुणा जोबन पुत्रा, मनोज थॉमस, विवेक सोनी, विवेक जैन सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

