खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में एक एक व्यक्ति ने अपनी विधवा भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्राम खैरा निवासी राजकुमारी बर्मन (38) मजदूरी कर अपने दो बच्चों का भरण-पोषण कर रही थी। पति की मृत्यु के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। 7 मार्च को दोपहर में, जब उसके दोनों बच्चे स्कूल गए थे, तभी उसका देवर संजय बृजवासी, जो चकरभाठा थाना क्षेत्र के तेलसरा का निवासी है, घर आया।
दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिससे गुस्से में आकर संजय ने राजकुमारी को कमरे में पटककर गमछे से उसका गला घोंट दिया और फरार हो गया। हत्या करने के करीब आधे घंटे बाद आरोपी संजय ने अपनी बड़ी मां की बेटी को फोन कर खुद ही जानकारी दी और खुदकुशी करने की बात कहकर मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद उसकी बहन ने परिवार को सूचना दी। परिजनों ने जब घर पहुंचकर देखा तो राजकुमारी मृत अवस्था में पड़ी थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी संजय का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

