खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छग. शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छग. शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना एवं नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाकाें में ेखाेले जा रहे सुरक्षा कैंप की स्थापना से सुरक्षाबलाें के बढते दबाव के फलस्वरूप नक्सलियाें के गंगालूर एरिया कमेटी में सक्रिय 2 लाख के ईनामी नक्सली सुखराम फरसीक पिता पीडे फरसीक निवासी कुरूष सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, ईनाम 1 लाख रूपये, वर्ष 2006 से सक्रिय एवं पंडरू फरसीक पिता मेगा फरसीक निवासी कुरूष गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- बुरजी आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनाम 1 लाख रूपये, वर्ष 1997 से सक्रिय ने पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु बीजापुर देवेन्द्र सिंह नेगी , पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 199 केरिपु आनंद कुमार, कमांडेंट 85वी वाहिनी केरिपु सुनील कुमार राही, कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार, अति.पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान मयंक गुर्जर, अति.पुलिस अधीक्षक युलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक शरद कुमार जायसवाल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि नक्सली विचारधारा में भटके नक्सलियों को उनके घर वाले भी वापस लाना चाहते है। हम सभी नक्सली भाई-बहनों से अपील करते हैं कि उनका बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकलने का समय आ गया है। अब सामान्य जीवन जीने के लिए पुलिस एवं सुरक्षा बलों के समक्ष किसी भी माध्यम से आकर आत्मसमर्पण करें एवं छग.शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास योजना का लाभ उठाये।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

