खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कानन पेंडारी जू में शनिवार की शाम बाघिन आनंदी ने जू कर्मचारी आशीष कौशिक पर हमला कर दिया। हमले में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जू में 11 वर्षों से कार्यरत आशीष कौशिक नियमित रूप से वन्य प्राणियों की देखभाल और उनके केज की निगरानी करते हैं। शनिवार की शाम करीब 7 बजे, वे बाघिन के पिंजरे के पास गए और खिड़की से झांककर उसकी स्थिति देखने लगे। अंधेरा होने के कारण बाघिन नजर नहीं आई, और जैसे ही उन्होंने अपना हाथ खिड़की पर रखा, बाघिन ने झपट्टा मारकर उनके हाथ को जकड़ लिया।
करीब 20 मिनट तक बाघिन ने उनके हाथ को नहीं छोड़ा। इस दौरान, आशीष ने संयम बनाए रखा और मोबाइल से अपने सहकर्मियों को फोन कर मदद मांगी। सहकर्मियों के पहुंचने के बाद बाघिन ने उनका हाथ छोड़ा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले बाघ भीम की बीमारी के चलते मौत हो गई थी, जिसके कारण जू प्रशासन ने आनंदी को दूसरे केज में शिफ्ट कर दिया था। माना जा रहा है कि नए केज में बदलाव से बाघिन तनावग्रस्त और आक्रोशित थी। जू प्रबंधन ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि घायल कर्मचारी का इलाज जारी है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

