Author: admin

     खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की भूमिका को समाज और शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की। मुख्यमंत्री  साय ने जनसंपर्क विभाग की अपर संचालक श्रीमती हर्षा पौराणिक, संयुक्त संचालक श्रीमती अंजू नायक, उप संचालक सुश्री श्रुति ठाकुर, सहायक संचालक डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक सुश्री संगीता लकड़ा, सहायक सूचना अधिकारी श्रीमती वर्षा…

Read More

   खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और दृढ़ संकल्प की जीत करार दिया। मुख्यमंत्री  साय ने भारतीय टीम के जुझारूपन, अनुशासन और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि बारह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारत ने एक बार फिर चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की। …

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और मराठी कवयित्री श्रीमती सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि (10 मार्च) पर उन्हें नमन किया ।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रीमती फुले ने अपने अद्वितीय साहस और समर्पण से भारतीय समाज में शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांति का सूत्रपात किया। उन्होंने न केवल खुद शिक्षा प्राप्त की, बल्कि वंचित वर्गों और महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोलकर सामाजिक चेतना को नई दिशा दी। उनका संपूर्ण जीवन अंधकार से प्रकाश की ओर समाज को अग्रसर करने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रीमती सावित्रीबाई फुले ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत विशाल मेगामार्ट व शहिद पार्क के पास दो अलग अलग जगहो पर सुचना मिला कि वाद विाद लड़ाई कर रहे है कि सुचना पर आज रविवार काे पेटोलिंग वाहन टीम द्वारा घटनास्थल पहुंचकर, विवाद झगड़ा करने वाले लोगों की पहचान कर दीपक लोदी पिता विजय लोदी निवासी सनसीटी अटल आवास जगदलपुर एवं. संदीप निषाद पिता गंगा राम निषाद निवासी अघनपुर पटेल पारा काे गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओ 170,126,135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही उपरांत एसडीएम न्यायालय जगदलपुर भेजा गया। वहीं दूसरे मामले में कालीपुर अटल आवास क्षेत्र में एक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही, शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों, अनुसंधान कार्यों और विश्वविद्यालय के भविष्य की योजनाओं पर भी गहन चर्चा की गई।  

Read More

16 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया जाएगा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर 10 मार्च को स्वर्णप्राशन किट तथा बाल रक्षा किट का वितरण किया जाएगा। साथ ही शून्य से 16 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया जाएगा। पुष्य नक्षत्र पर 10 मार्च को स्वर्णप्राशन के लिए आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय पहुंचने वाले पहले 800 बच्चों को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली से प्राप्त स्वर्णप्राशन किट एवं बाल रक्षा किट वितरित किए जाएंगे। सवेरे दस बजे से साढ़े 11 बजे तक इनका वितरण किया जाएगा। इसके लिए…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला पत्रकारों को किया सम्मानित, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया बल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला पत्रकारों को सम्मानित किया और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।मुख्यमंत्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएँ समाज का सशक्त आधार हैं, और छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और समर्थ बनाने के लिए सतत प्रयास कर रही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत डेंग छापर में 15 वर्ष पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले एक ही आदिवासी परिवार के 6 सदस्याें जिसमें 1. मनीराम मंडावी 2. सोमारी मंडावी 3. परमिला मंडावी 4. प्रेम मंडावी 5. हेमनाथ मंडावी 6. हरचंद मंडावी काे स्थानीय आदिवासी समाज के संयुक्त प्रयास से आज रविवार काे अपने मूल अदिवासी धर्म में घर वापसी करवाया गया। घर वापसी अभियान में पूर्व सरपंच मुना कश्यप और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। संतोष जैन के मार्गदर्शन और सहयोग से पिछले 5 वर्षों से यह टीम लगातार घर वापसी के प्रयासों में जुटी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में 27 फरवरी से 13 मार्च तक बकावण्ड, बस्तर एवं तोकापाल में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें 8 मार्च तक 253539 लोगों को दवा खिलाई जा चुकी है। जबकि 445207 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाले संक्रमण रोग है जिसे हाथी पांव के नाम से जाना जाता है। बकावंड बीएमआ डॉ. हरीश मरकाम ने कहा कि फाइलेरिया शरीर को दुर्बल, अपंग, एवं कुरूप करने वाली एक बीमारी है। फाइलेरिया परजीवी सवंमित क्यूलेक्स मच्छर के काटने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोरर थाना क्षेत्र अंर्तगत भैंसगांव, मुरागांव, कानागांव से पुलिस ने 5 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है, बताया जा रहा है कि नक्सल सहयोगी बताकर पुलिस ने इन ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है। 5 ग्रामीणों को हिरासत में लेने के विराेध में आज रविवार काे 3 गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने कांकेर सिटी कोतवाली पहुंचकर इसका विरोध जताते हुए ग्रामीणों को बेकसूर बताते हुए उन्हें आम ग्रामीण बताया और नक्सल संगठन से उनका किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। ग्रामीणाें का कहना…

Read More