खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में 27 फरवरी से 13 मार्च तक बकावण्ड, बस्तर एवं तोकापाल में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें 8 मार्च तक 253539 लोगों को दवा खिलाई जा चुकी है। जबकि 445207 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाले संक्रमण रोग है जिसे हाथी पांव के नाम से जाना जाता है।
बकावंड बीएमआ डॉ. हरीश मरकाम ने कहा कि फाइलेरिया शरीर को दुर्बल, अपंग, एवं कुरूप करने वाली एक बीमारी है। फाइलेरिया परजीवी सवंमित क्यूलेक्स मच्छर के काटने से एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य को फैलता है। संक्रमण के बाद 5 से 15 वर्ष में हाथीपांव, हाईड्रोसील, स्तन, हाथ में सूजन, के रूप में दिखाई देता है। तीनों ब्लाकों में 857 टीम के द्वारा 3 मार्च से समुदाय स्तर पर घर-घर भ्रमण कर सामने दवा खिलाई जा रही है।
Trending
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी

