खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोरर थाना क्षेत्र अंर्तगत भैंसगांव, मुरागांव, कानागांव से पुलिस ने 5 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है, बताया जा रहा है कि नक्सल सहयोगी बताकर पुलिस ने इन ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है। 5 ग्रामीणों को हिरासत में लेने के विराेध में आज रविवार काे 3 गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने कांकेर सिटी कोतवाली पहुंचकर इसका विरोध जताते हुए ग्रामीणों को बेकसूर बताते हुए उन्हें आम ग्रामीण बताया और नक्सल संगठन से उनका किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है।
ग्रामीणाें का कहना है कि जिन लोगो को पुलिस ने पकड़ा है वह नक्सल मामले शामिल नहीं रहे है, सभी खेती किसानी का कार्य करते है। पुलिस द्वारा बिना किसी ठोस सबूत के उन्हें हिरासत में लिया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ा गया है। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर ही 5 लोगों को पकड़ा गया है, और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों को समझा बुझा कर वापस भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हाल ही में गिरफ्तार किए गए बड़े कैडर के नक्सलियों से पुलिस को जो सबूत मिल रहे है, उसके आधार पर पुलिस कार्यवाही कर रही है।
Trending
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी

