खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बीजापुर, सुकमा एवं बस्तर जिले के जगदलपुर सहित अलग-अलग जगहों पर एन्टी करप्शन ब्यूराे (एसीबी) और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लयू) की छापेमार कार्रवाई चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुकमा में डीएफओ अशोक पटेल के घर तड़के टीम पहुंची है । वहीं छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर पर भी छापेमार की कार्रवाई चल रही है। बीजापुर के सहायक आयुक्त आनंद सिंह के निवास में भी छापा पड़ा है। आनंद सिंह के जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मकान में भी टीम ने दबिश दी है। इसके अलावा उनके दो रिश्तेदार के जगदलपुर स्थित घर बैलाबाजार और धरमपुरा के मकान में भी रायपुर से पंहुची एसीबी और ईओडब्लयू की टीम जांच कर रही है। बस्तर जिले के एसपी शलभ सिन्हा ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि इसकी विस्तृत जानकारी संबंधित एसीबी एवं ईओडब्लयू से ही मिलेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा के डीएफओ अशोक पटेल के घर आज रविवार सुबह एसीबी और ईओडब्लयू की टीम पहुंची। सुकमा डीएफओ अशोक पटेल को हाल ही में सरकार ने तेंदूपत्ता बोनस वितरण मे हुई गड़बड़ी को लेकर निलंबित कर दिया था। हालांकि इस कार्रवाई की स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी गई है। इसी तरह छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर में भी जांच जारी है। इसमें से एक शिक्षक कांग्रेस सरकार के दौरान डीएमसी के पद में भी रह चुके हैं, जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। बीजापुर के सहायक आयुक्त आनंद सिंह के निवास में भी छापा पड़ा है। आनंद सिंह पहले दंतेवाड़ा में भी सहायक आयुक्त के पद पर रह चुके हैं। वे वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं, जगदलपुर में भी उनका निवास है।
उल्लेखनिय है कि जगदलपुर और रायपुर में कुछ दिन पहले ही आईटी ने 3 कारोबारियों कक कार्यालय और फैक्ट्री समेत 10 ठिकाने पर छापेमारी की थी। इनमें बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी, रामा स्टील और रामा उद्योग ग्रुप पर छापा पड़ा था। टैक्स चोरी की शिकायत पर छापेमारी की गई थी। बिल्डर श्याम सोमानी के जगदलपुर निवास और दफ्तर में रायपुर की टीम ने दबिश दी थी। श्याम सोमानी बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हैं। उनकी बस्तर में बीएमएस कंस्ट्रक्शन कंपनी है। साथ ही बस्तर मंडी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे इमली, महुआ जैसे वनोपज के बड़े व्यापारियों में से एक हैं। इन पर टैक्स चोरी करने का आरोप है।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

