Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में धान बोनस के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने वर्ष 2014-15 और 2015-16 के ऐसे पात्र किसान, जिनका धान बोनस का भुगतान नहीं हुआ है, उनके लंबित बोनस का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में तहसील कार्यालय मुंगेली में बैठक आयोजित की गई। तहसीलदार शेखर पटेल ने बताया कि तहसील मुंगेली अंतर्गत 820 लंबित प्रकरणों में से 335 प्रकरणों का निराकरण करते हुए बोनस वितरण की राशि की अदायगी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोनी सेन्दरी बिलासपुर में 10 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान नेशनल एकेडमी आफ रूडसेटी के छत्तीसगढ़ राज्य के असिस्टेंट कंट्रोलर अरुण कुमार सोनी के निर्देशन पर मूल्यांकन अधिकारी श्री शरनम सिंह ठाकुर एवं शालिनी वर्मा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत लिखित मौखिक और प्रायोगिक परीक्षा ली गई। जिसमें जिले से प्रोजक्ट उन्नति के अंतर्गत 24 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। समापन समारोह में अग्रणी प्रबंधक ने प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए उनके द्वारा बनाए गए पीपीटी के प्रदर्शन की सराहना…

Read More

नई दिल्ली। शेमारू उमंग के ”कर्माधिकारी शनिदेव” शो को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है और शनिदेव से जुड़ी अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाने और उनसे जुड़े डर को सभी के भीतर से निकालने का प्रयास सराहनीय है। इसी बीच शो के करंट ट्रैक में दर्शक शनिदेव और दामिनी की शादी का गवाह बने, जहाँ उन्होंने शनिदेव को अपने विवाह के दौरान भी कई चुनौतियों से गुजरते हुए देखा। इस खास ट्रैक को शूट करते हुए अभिनेता विनीत कुमार चौधरी ने अपने दर्शकों को विवाह के सार को समझाया और कुछ खास बातें बताई। शेमारू टीवी के चर्चित…

Read More

पीएम आवास एवं पेंशन योजना के हितग्राहियों को शत प्रतिशत लाभान्वित करने दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पीएम आवास योजना के संबंध में जानकारी लेते हुए हितग्राहियों को इस योजना से शत प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए पूरी संवेदनशीलता से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं अनियमितता बर्दाश्त नहीं…

Read More

5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के 7 जिलों 536 किमी होकर यात्रा गुजरेगी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग तथा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत की तैयारियां पूरी कर लिया है। 11 कमेटियां बनाई गई है तथा यात्रा जिन जिलों से गुजरेगी वहां के लिये वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया गया। इस अवसर पर बापू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजली दिया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महेन्द्र छाबड़ा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, सेवादल प्रमुख अरूण ताम्रकार, प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह, प्रवक्ता प्रकाश मणी वैष्णव, ऋषभ चंद्राकर, दिलीप सिंह चौहान, गैंदू यादव, श्याम कश्यप, सोमेन चटर्जी, शबीर खान सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला मुख्यालय के लाल बाग मैदान से 34 वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के तहत आज मंगलवार को एसपी शशि मोहन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया। बाईक रैली में लगभग 250 से ज्यादा पुलिसकर्मी अपने बाइक पर हेलमेट पहनकर शहर के चौक-चौराहा पर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। बस्तर एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि सभी बस्तर वासियों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और यातायात के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रहें। उन्होने कहा कि हम रोजाना हेलमेट…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज सिविल लाइन रायपुर में भारतीय जनता पार्टी रायपुर लोकसभा क्षेत्र के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम साय ने कहा यह कार्यालय जन अपेक्षाओं एवं जन आकांक्षाओं की पूर्ति का सर्वसुलभ केंद्र होगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त एवं कुशल नेतृत्व में भारत आज पुनः वैभवशाली हुआ है। विकास के नित नए सोपान चढ़ रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में हम सभी का दायित्व है कि छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में हम भाजपा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह और निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा आज सुबह फुण्डहर स्थित नवगुरूकुल हॉस्टल में निवासरत छात्राओं को दिये जा रहे नाश्ते का स्वाद चखा। कलेक्टर ने गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए अन्य आवश्यक निर्देंश दिए। उन्होंने नवगुरुकुल परिसर की सिक्योरिटी सिस्टम, सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम को और अधिक मजबूत बनाने करने के दिये निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नवगुरुकुल परिसर में व्यवहारिक आवश्यकतानुसार सभी व्यवस्थायें आंकलन करके शीघ्र प्रदाय करने के निर्देश दिये।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एसएसपी ने राखी, खरोरा और अजाक थाने के प्रभारियों का ट्रांसफर किया है। जारी आदेश के अनुसार सत्येंद्र सिंह श्याम अब खरोरा थाने के प्रभारी होंगे। साथ ही कृष्ण कुमार कुशवाहा को राखी थाना भेजा गया है। वही मनोज नायक पंडरी थाने के प्रभारी बनाए गए है। यह आदेश रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने जारी किया है।

Read More