Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाक़ात की और छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर उनसे चर्चा की।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सांसद निधी से 8 निर्माण कार्यों के लिए 44 लाख 92 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पोंड़ में गायत्री मंदिर चौक वार्ड नं. 10 में व पंचायत कोसमबुड़ा में सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य के लिए 5-5 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत परसदाखुर्द के वार्ड नंबर 03 में सांस्कृतिक भवन निर्माण हेतु 4 लाख 96 हजार रूपये, ग्राम पंचायत बहेरापाल में सीसी रोड निर्माण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध रेत परिवहन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर के पलटने से युवक की दब कर मौत हो गई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना अंतर्गत अवैध रेत परिवहन के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृत युवक यादराम यादव उम्र 35 वर्ष निवासी बम्हनी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मृतक युवक ट्रैक्टर का पंचर पहिया निकाल रहा था तभी ये हादसा हुआ। फिलहाल मामले की सूचना पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या ले जाने वाली पहली आस्था एक्सप्रेस जो कि गोंदिया से अयोध्या के लिए 31 जनवरी यानी आज रवाना होने वाली थी। उसे आगामी आदेश तक रद्द रखा गया है। अब 4 फरवरी को दुर्ग से अयोध्या के लिए ट्रेन छूटेगी। यह ट्रेन आईआरसीटीसी की ओर से चलाई जा रही है। जिसमें भारतीय जनता पाटी, आरएसएस व अन्य संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य सफर करेंगे। 31 जनवरी को गोंदिया से चलने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन क्यों रद्द की गई इसका स्पष्ट कारण नहीं है। रामलला के अलौकिक दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाली पहली…

Read More

आईटी छापे के बीच डॉक्टरों की टीम पहुंची अमरजीत भगत के घर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की टीम ने बड़ी छापेमारी की है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत समेत प्रदेश के कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर आईटी की टीम ने दबिश दी है। वहीं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के रायपुर विधायक कॉलोनी स्थित घर पर चल रही आईटी की कार्रवाई के बीच अचानक डॉक्टरों की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम रूटीन चेकअप कर चली गई। जो हेल्थ चेकअप के लिए टीम अमरजीत के घर पहुंची…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रदेश सरकार से साल में एक दिन नवधा रामायण दिवस मनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के लोग हिन्दू धर्म के बारे में जानेंगे और गांव-गांव में हो रहा धर्मांतरण रुकेगा। इसके साथ सनातनी धर्म का प्रचार-प्रसार होगा।  कवर्धा में हनुमंत कथा के समापन के बाद रायपुर लौटते समय पंडित धीरेंद्र शास्त्री पंडरिया विधायक भावना बोहरा के गृह ग्राम रणवीरपुर पहुंचे। विधायक भावना बोहरा और ग्रामीणों ने इस दौरान पंडित धीरेन्द शास्त्री का जोरदार स्वागत कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री घंटेभर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग (आईटी) की बड़ी छापेमारी कार्रवाई पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ईडी और आईटी को टूल के रूप में उपयोग कर रही है। नेताओं के साथ उनके व्यापारी दोस्तों को भी परेशान किया जा रहा है। चुनाव से पहले ही बीजेपी को क्यों याद आती है समझ से परे है। इसके साथ ही विकास उपाध्याय ने अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने धान खरीदी को तारीख बढ़ाए जाने पर कहा कि बीजेपी ने सभी को धोखा दिया है। बीजेपी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बाल संप्रेक्षण गृह से सात अपचारी बच्चे फरार होने से विभाग में हड़कंप मच गया है । सभी बच्चे खिड़की में लगी ग्रिल को तोड़कर फरार हुए हैं । मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी अपचारी बच्चे मर्डर, हत्या के प्रयास, चोरी जैसे गंभीर मामलों में लिप्त रहे हैं. फरार अपचारी बच्चों में दो आदतन बदमाश हैं । इस मामले में माना संप्रेक्षण गृह ने माना थाने में एफआईआर दर्ज कराई है । पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है । बताया जा रहा कि ये फरार अपचारी बच्चे उत्तरप्रदेश, रायपुर, अभनपुर एवं अन्य स्थानों से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अफसरों को सरकार ने तोहफा दिया है. मंत्रालय में आज चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में हुई विभागीय प्रमोशन कमेटी की बैठक में इन अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर निर्णय लिया गया और खबर है कि जल्द ही प्रमोशन से जुड़ा आदेश भी जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि, जनवरी महीने की शुरुआत में बड़ी संख्या में IAS अधिकारीयों का प्रमोशन किया गया था, लेकिन आईपीएस अधिकारीयों को पदोन्नति नहीं मिली थी. आज मंत्रालय में हुई विभागीय प्रमोशन कमेटी की बैठक में आखिरकार 9 IPS अधिकारीयों के प्रमोशन पर मुहर लगा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुन्दरराज पी. सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More