Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। दो गांजा तस्कर गिरफ्तार किए गए है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को आरपीएफ से सूचना मिली कि दो संदग्धि व्यक्तियों को रेलवे स्टेशन के बाहर पिट्टू बैग में मादक पदार्थ गांजा के साथ देखा गया है। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर गांजा तस्करों के भाग जाने की आशंका पर तत्काल थाने से उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर के हमराह कोतवाली पुलिस की टीम को रेलवे स्टेशन रवाना किया गया। कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा रेल्वे सुरक्षा बल टास्क टीम के साथ आसपास के क्षेत्रों में दोनों संदेहों को तलाश किया गया जो रेलवे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने लोकसभा चुनाव से पहले चार जिलों के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है। भाजपा ने भिलाई सहित बालोद, धमतरी व रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष बदल दिए हैं। जारी सूची में पवन साहू को बालोद, प्रकाश बैस को धमतरी, श्याम नारंग रायपुर ग्रामीण और महेश वर्मा को भिलाई जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Read More

आवश्यक तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज जांजगीर-चांपा जिले में 10, 11 और 12 फरवरी को आयोजित होने वाले जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 के सफल आयोजन के लिए हाईस्कूल मैदान जांजगीर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बैठक व्यवस्था, टेन्ट व्यवस्था, मेला स्थल, किसान सम्मेलन कार्यक्रम, मीना बाजार, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश द्वार, निर्गम द्वार, बायो टायलेट, विभिन्न विभागों व निजी संस्थानों द्वारा लगाए जाने वाले स्टाल की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन…

Read More

छत्तीसगढ़ में बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा के करीब टेकलगुड़ेम गांव में नक्सलियों ने सीआरपीएफ कैंप पर भीषण हमला किया था, कई जवानों की जान चली गई थी   खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ में सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर जानलेवा हमला किया, जिसमें CRPF के 3 जवान शहीद हो गए। जबकि, 14 अन्य घायल हो गए। सुबह में ये जानकारी सामने आने के बाद अब शाम को सुकमा पुलिस का बयान आया है। सुकमा एसपी किरण चौहान ने अपने बयान में कहा, “बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के दोरनापाल स्थित सीआरपीएफ 150 बटालियन में पदस्थ जवान रोशन सिंह ने अपने साथी जवान के सर्विस राइफल से स्वयं को को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान रोशन सिंह निवासी बिहार ने स्वयं को गोली मार ली, गोली की आवाज सुनकर कैंप के साथी जवान मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि जवान रोशन सिंह मानसिक रूप से परेशान रहता था और वह सिर्फ कैंप में ही ड्यूटी कर रहा था।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को बलिदान जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनते ही, नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ाई तेज हुई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कैंप खोलकर ग्रामीणों तक सडक़, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। नक्सली नहीं चाहते कि ग्रामीणों तक सरकारी योजनाएं पहुंचे और गांव और ग्रामीण विकसित हो। कैंपों के खुलने से नक्सलियों को जनाधार खोने का भय सता रहा है, इसलिए नक्सली…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के इंद्रावती नदी के उस पार बीजापुर-दंतेवाड़ा की सीमा पर नक्सलियों ने घने जंगल में अतंकवादियों की तरह जवानों पर हमला करने और छिपने के लिए 80 मीटर लंबा बंकर (सुरंग) बनाया है। यह सुरंग करीब 10 फीट गहरी और 03 फीट चौड़ी है, जिसमें करीब 100 नक्सली हथियारों के साथ आसानी से छिप सकते हैं। एएसपी आरके बर्मन ने बताया कि बंकर की लंबाई करीब 70 से 80 मीटर है, जिसमें आसानी से 80 से 100 नक्सली छिप सकते हैं, जवानों ने इसे ध्वस्त कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस बंकर को करीब…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में बीजापुर सीमा पर माड़ इलाके में पुलिस टीम ने तीन नक्सल स्मारक सहित नक्सल कैंप को ध्वस्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम रोतड़ पिंडकापाल में भैरमगढ़ और इंद्रावती एरिया कमेटी के प्लाटून नंबर 16 के कमांडर डीवीसीएम मल्लेश अपने साथियों के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने एकत्र हुआ है। इस सूचना पर डीआरजी बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ़ 230 यंग प्लाटून टीम को तत्काल रवाना किया गया था। फोर्स को आता देख नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर बीजीएल और स्वचालित हथियार व भरमार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के हिरोली जाने वाली सडक़ पर दो आइईडी बरामद कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने व दहशत फैलाने की साजिश को सुरक्षा बलों के सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया है। बीडीएस टीम की मदद से बरामद आइईडी को निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किरंदुल थाना क्षेत्र के हिरोली जाने वाली सडक़ पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्‍सली साजिश की मुखबिर से मिली सूचना के बाद इलाके की सर्चिंग की गई, जहां बम निरोधक दस्‍ता (बीडीएस) की टीम ने एक तीन किलो और एक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत प्रतिबंधित नक्सली संगठन के आमदई एरिया कमेटी के अन्तर्गत सक्रिय 05 लाख रूपये का ईनामी नक्सली घस्सू कोर्राम उर्फ अजीत कोर्राम पिता सोनू, निवासी तुरूषमेटा पंचायत चमेली थाना छोटेडोंगर ने आज बुधवार को नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सली ने अपने अन्य साथियों से भी आत्मसर्पण कर मुख्य धारा में आने की अपील किया है। नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा के द्वारा आत्मसमर्पित नक्सली घस्सू कोर्राम उर्फ अजीत कोर्राम को 25 हजार रूपये का प्रोत्साहन राशि का चेक दिया गया और शासन…

Read More