Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। बिलासपुर में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता माता के ऊपर पैर रखकर रील्स बना कर युवक ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले इस वायरल वीडियो पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। मामला चकरभाटा थाना क्षेत्र का है। टीआई अभय बैस ने बताया कि बीते मंगलवार को सेंवार निवासी दीपक रजक (38) पिता स्व. गणेश रजकने अपनी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर सोशल मीडिया से पता चला कि एक युवक हिन्दु धर्म के आराध्य भगवान श्रीराम,लक्ष्मण एवं सीता माता के चित्र के…

Read More

कब्जाधारियों ने मांगा दो दिन का समय खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत जीई रोड किनारे चर्च के बाजू व राजेन्द्र पार्क के निकट लगे जूता- चप्पल दुकान एवं गर्म कपड़े की दुकान को हटाने आज बुधवार को नगर निगम बाजार विभाग व अतिक्रमण टीम के अधिकारियों द्वाराअवैध कब्जे हटाने नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। अवैध कब्जों पर जैसे ही नगर निगम ने कार्रवाही शुरू की।कब्जाधारियों ने निगम अधिकारियों से स्वयं कब्जे हटाने के लिए दो दिन का समय मांगा। नवाब तहसीलदार ढालसिंग बिसेन,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गश गुप्ता व बाजार अधिकारी चंदन…

Read More

दुर्ग शहर में लक्ष्मण झूला, शिवनाथ रिवर फ्रंट, एस्ट्रो टर्फ सहित कई प्रमुख विकास योजनाओं के लिए राशि मंजूर करने का किया आग्रह अधूरे कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने और बजट में स्वीकृत योजनाओं के लिए राशि का प्रावधान करें : वोरा खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को पत्र लिखकर दुर्ग शहर के समग्र विकास के लिए बजट में राशि स्वीकृत करने की मांग की है। वोरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले से दुर्ग शहर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य स्वीकृत किये…

Read More

किसानों को 29 हजार 318 करोड़ रूपए का भुगतान 4 फरवरी तक की जाएगी धान खरीदी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों की हित में बड़ा फैसला लेते हुए अब राज्य में 4 फरवरी तक समर्थन मूल्य पर होगी धान खरीदी। शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य…

Read More

पीएम जनमन योजना से जिले के 1600 से अधिक पहाड़ी कोरवा जनजाति परिवारों को हुए आवास स्वीकृत खबर वर्ल्ड न्यूज-पंकज शुक्ला-अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए वरदान बनकर उभरी है। योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे-प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, नलजल, शिक्षा, बिजली, कृषि, सड़क, आधार पंजीयन इत्यादि में शामिल कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। योजनान्तर्गत प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर विशेष पिछड़ी जनजातियों के आवासहीन परिवारों को स्वयं का पक्का मकान मिल रहा है। कलेक्टर…

Read More

3100 कीमत और एकमुश्त भुगतान कब होगा सरकार बतायें? खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि धान खरीदी की तारीख सिर्फ 4 फरवरी तक बढ़ाया जाना अपर्याप्त है। 1 मार्च तक धान खरीदी की तारीख बढ़ाई जाये ताकि लक्ष्य की प्राप्ति हो तथा सभी किसान अपना धान बेच सके। अभी भी 5 लाख से अधिक किसान धान बेच नहीं पाये है, वहीं 21 क्विंटल के हिसाब से पूर्व में 20 क्विंटल धान बेच चुके किसानों से प्रति एकड़ 1 क्विंटल अतिरिक्त धान की खरीदी की जानी है। इस वर्ष क़े लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एक ओर मध्यप्रदेश में जहां मनरेगा योजना में कार्य करने वाले कर्मचारी अपना नया वेतनमान निर्धारण से खुशियां मना रहे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ में 3 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण रोजी रोटी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी जानकारी होते ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जल्द वेतन जारी करने का आश्वासन दिया है। मनरेगा कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की और अपनी 3 माह से वेतन नहीं मिलने की स्थिति से अवगत कराया। इस पर उपमुख्यमंत्री ने विभाग के आला अफसरों से तत्काल संपर्क कर वेतन जारी करने…

Read More

लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले कलेक्टर ने की ज़िला स्वास्थ्य की समीक्षा खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज यहां। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गर्भवती माताओं के संस्थागत प्रसव और नियमित जांच सहित उनके एवं बच्चों के टीकाकरण का बढ़ावा हेतु व्यक्ति रूचि लेकर कार्य करें। स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी समय पर पहुंचे और अपने कार्य को जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। ’कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले में स्वास्थ्य संबंधी अधोसंरचना एवं व्यवस्थाओं की…

Read More

सुरक्षा बल मुस्तैद लेकिन नक्सल मसले पर भाजपा सरकार मति भ्रम का शिकार है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जगारगुंडा थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों के द्वारा किये गये हमले में तीन जवानों की शहादत बेहद दुखद है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन जवानों के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करती है शहीद जवानों के परिजनों के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करती है तथा घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है, हमारे जवानों ने बड़ी बहादुरी से आतातायियों का सामना किया। देश को इन जवानों की वीरता पर गर्व…

Read More

नई दिल्ली। फिल्म आर्गाइल, मैथ्यू वॉन (किंग्समैन फ्रैंचाइज़ी, किक-ऐस) के अद्वितीय दिमाग की उपज है, जो एक तीक्ष्ण-बुद्धि, वास्तविकता को साथ लेकर चलने वाली और दुनिया पर राज करने वाली जासूसी थ्रिलर है। जुरासिक वर्ल्ड से अपनी अलग पहचान बनाने वाली ब्राइस डेलिस हॉवर्ड ने फिल्म में एली कॉनवे का किरदार निभाया है। एली कॉनवे एकांतप्रिय लेखिका है, जिसके द्वारा सबसे अधिक बिकने वाले जासूसी नॉवेल्स की एक सीरीज़ लिखी गई है। उसे अपने कम्प्यूटर और अपनी बिल्ली 'अल्फी' के साथ घर पर समय बिताना काफी पसंद है। हालाँकि, एली की काल्पनिक पुस्तकों के कथानक, जो गुप्त एजेंट आर्गाइल और एक वैश्विक जासूस…

Read More