Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    October 7, 2026

    नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा

    October 7, 2026

    जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
    • नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
    • जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
    • खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
    • विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
    • तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
    • सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » हेनरी कैविल को आर्गाइल में अपनी नेहरू जैकेट का लुक ऐसे मिला
    एंटरटेनमेंट

    हेनरी कैविल को आर्गाइल में अपनी नेहरू जैकेट का लुक ऐसे मिला

    adminBy adminJanuary 31, 2024No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। फिल्म आर्गाइल, मैथ्यू वॉन (किंग्समैन फ्रैंचाइज़ी, किक-ऐस) के अद्वितीय दिमाग की उपज है, जो एक तीक्ष्ण-बुद्धि, वास्तविकता को साथ लेकर चलने वाली और दुनिया पर राज करने वाली जासूसी थ्रिलर है। जुरासिक वर्ल्ड से अपनी अलग पहचान बनाने वाली ब्राइस डेलिस हॉवर्ड ने फिल्म में एली कॉनवे का किरदार निभाया है। एली कॉनवे एकांतप्रिय लेखिका है, जिसके द्वारा सबसे अधिक बिकने वाले जासूसी नॉवेल्स की एक सीरीज़ लिखी गई है। उसे अपने कम्प्यूटर और अपनी बिल्ली 'अल्फी' के साथ घर पर समय बिताना काफी पसंद है। हालाँकि, एली की काल्पनिक पुस्तकों के कथानक, जो गुप्त एजेंट आर्गाइल और एक वैश्विक जासूस सिंडिकेट को उजागर करने के उसके मिशन के इर्द-गिर्द घूमते हैं, यह सब एक वास्तविक जीवन के जासूसी संगठन की गुप्त कार्रवाइयों को प्रतिबिंबित करना शुरू कर देता है, और घर पर बिताई हुईं उसकी शांत शामें सिर्फ अतीत बन कर रह जाती हैं।

    फिल्म में शानदार कलाकारों का अभिनय देखने को मिलेगा, जिसमें हेनरी कैविल एजेंट आर्गाइल के रूप में; जॉन सीना आर्गाइल के सबसे अच्छे दोस्त व्याट के रूप में; ऑस्कर विजेता एरियाना डेबोस (वेस्ट साइड स्टोरी) उनकी निडर फील्ड टेक, केइरा के रूप में; ऑस्कर नॉमिनी रिचर्ड ई ग्रांट (कैन यू एवर फॉरगिव मी?) फाउलर, एजेंट आर्गाइल के संगठन के एक वरिष्ठ सदस्य के रूप में; और ग्रैमी विजेता सुपरस्टार दुआ लीपा (बार्बी) आर्गाइल की खूबसूरत, लेकिन जानलेवा प्रतिशोध के लिए आतुर, लैग्रेंज के रूप में शामिल हैं।

    एली ने आर्गाइल की कल्पना एक तेजतर्रार, आकर्षक और फ्लैट टॉप स्पोर्टिंग जासूस के रूप में की है, जिसका किरदार हेनरी कैविल ने निभाया है। यह विश्व स्तरीय जासूस उन लोगों को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा, जो वास्तव में इसके हकदार हैं। हेनरी कैविल ने जासूस की बेहद उम्दा भूमिका निभाई है और उन्होंने निर्देशक मैथ्यू वॉन के उस अभिनेता को कास्ट करने की जरूरत को बखूबी पूरा किया है, जो निश्चित रूप से न सिर्फ शूरवीर, महान और जीवन से बड़ा हो, बल्कि अपनी भूमिका की नाटकीय और एक्शन दोनों माँगों को पूरा करने में सक्षम हो।

    स्टारडस्ट के बाद से कैविल के साथ दोबारा काम करते हुए, डायरेक्टर वॉन ने एक अनोखे मोड़ के साथ क्लासिक जासूस व्यक्तित्व को मूर्त रूप देने की कैविल की क्षमता की प्रशंसा की। वे कहते हैं, मुझे लगा कि हेनरी मुझे वो तमाम क्लासिक जासूसी चीजें दे सकते हैं, जो मैं फिल्म में उतारना चाहता हूँ। वे मेरी उम्मीदों पर खरे उतर सकते हैं और वह सब कुछ कर सकते हैं, जो मैं एक जासूस से चाहता हूँ। एजेंट आर्गाइल की उपस्थिति 80 के दशक की एक साहसिक और प्रतिष्ठित वापसी है। उस युग की शैलियों के प्रति मुझमें एक स्थायी जुनून रहा है, जिसमें रॉकी IV में इवान ड्रैगो के रूप में डॉल्फ लुंडग्रेन और बेमिसाल फ्लैटटॉप्स शामिल हैं। यही कारण है कि हमने इसे आर्गाइल में शामिल करने का फैसला किया। हेनरी ने अपना किरदार बहुत ही खूबसूरती से निभाया है। मुझे किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश थी, जो जेम्स बॉन्ड के समान किरदार का सार प्रस्तुत कर सके, लेकिन एक अलग रूप में। जो कोई भी जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभा सकता है, मैंने सोचा, मैं उसे एक फ्लैटटॉप और नेहरू जैकेट में पेश करूँगा। उस लुक को निभाना काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हेनरी इसे सहजता से करने में कामयाब रहे। हेनरी एक शानदार बॉन्ड बनाने का हुनर भी रखते हैं, यही वजह थी कि हमने उन्हें कास्ट किया।

    दिलचस्प बात यह है कि कैविल के फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने से पहले ही वॉन ने उन्हें हेयरकट पर बेच दिया था। कैविल याद करते हुए बताते हैं, मैथ्यू ने कहा, तुम्हारे पास एक फ्लैटटॉप होगा। मैं जानता हूँ कि सुनने में यह कुछ अजीब प्रतीत हो सकता है, और शायद ऐसा है भी, लेकिन मैं आपसे वादा करता हूँ कि यह काम करेगा। या शायद न भी करे, लेकिन फिर भी इसका आनंद लो और मुझ पर विश्वास करो। फिर क्या था, मैंने उनकी बात पर विश्वास किया और इसे अपना लिया। मैथ्यू एक महान कहानीकार हैं। वे जानते हैं कि उन्हें क्या चाहिए और विस्तार पर उनकी नज़र असाधारण है। उनका और मेरा बॉन्ड बहुत अच्छा है; हम एक- दूसरे को वर्षों से जानते हैं और वे जिस भी चीज़ पर काम कर रहे होते हैं, उसमें हमेशा ही एक अनोखे आनंद की अनुभूति लाते हैं। वे अपनी बात को बहुत ही अच्छे और स्पष्ट रूप से रखते हैं और एक अभिनेता के रूप में मुझे यही चाहिए। कुल मिलाकर, यह सब आपके डायरेक्टर और लीडर पर भरोसा करने के बारे में है, और मैथ्यू वह व्यक्ति है, जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं।

    जब कैविल ने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उन्हें लगा कि यह कहानी उनके द्वारा पहले पढ़ी गई किसी भी कहानी से अलग है। इसके बारे में विस्तार से बात करते हुए वे कहते हैं, यह अपने आप में काफी अनोखी थी। इसमें कुछ नई, साहसिक और जोखिम लेने के लिए तैयार एक अलग ही बात थी। आजकल यह चलन हो गया है कि जब भी कोई अच्छा कॉन्टेंट सामने आता है, तो अगले कई वर्षों तक उसी से मिलता-जुलता कॉन्टेंट परोसा जाने लगता है। लेकिन मैथ्यू के प्रोजेक्ट्स कभी-भी एक से नहीं होते हैं। आर्गाइल सामान्य से लगभग उतनी ही दूर है, जितना आप समझ सकते हैं।

    संक्षेप में, आर्गाइल जासूसी, अद्वितीय किरदारों और हेनरी कैविल के प्रतिष्ठित जासूस के करिश्माई चित्रण के एक रोमांचक मिश्रण का वादा करता है, जो शैली के सामान्य मानदंडों से परे फिल्म प्रस्तुत करता है। एप्पल ओरिजिनल फिल्म्स, मार्व के सहयोग से एक क्लाउडी प्रोडक्शन की पेशकश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यूनिवर्सल पिक्चर्स (वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी) के बैनर तले निर्मित आर्गाइल को भारत में 2 फरवरी को अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज़ किया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास: 61वें दिन ‘बड़ा मंगलवार’ साबित हुआ मील का पत्थर, कलेक्शन में आया 33% का तूफानी उछाल

    October 7, 2026

    अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, बस 3 करोड़ और कमाते ही बना देगी साल का इतना बड़ा रिकॉर्ड

    October 6, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का ऐतिहासिक तूफान: 3 दिनों में 176 करोड़ पार, ‘पठान’ को पछाड़कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

    October 5, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    By Khabar WorldOctober 7, 20263

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में…

    नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा

    October 7, 2026

    जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

    October 7, 2026

    खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका

    October 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    October 7, 2026

    नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा

    October 7, 2026

    जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

    October 7, 2026

    खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका

    October 7, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

    October 7, 2026

    विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित

    October 7, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.