खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बाल संप्रेक्षण गृह से सात अपचारी बच्चे फरार होने से विभाग में हड़कंप मच गया है । सभी बच्चे खिड़की में लगी ग्रिल को तोड़कर फरार हुए हैं । मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी अपचारी बच्चे मर्डर, हत्या के प्रयास, चोरी जैसे गंभीर मामलों में लिप्त रहे हैं. फरार अपचारी बच्चों में दो आदतन बदमाश हैं ।
इस मामले में माना संप्रेक्षण गृह ने माना थाने में एफआईआर दर्ज कराई है । पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है । बताया जा रहा कि ये फरार अपचारी बच्चे उत्तरप्रदेश, रायपुर, अभनपुर एवं अन्य स्थानों से हैं । फरार 7 अपचारी बच्चों में दो आदतन बदमाश हैं । वर्तमान में बाल संप्रेक्षण में 64 अपचारी बच्चे रह रहे हैं ।

