Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल

    November 27, 2026

    सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम

    November 27, 2026

    खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल
    • सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम
    • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
    • मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
    • बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
    • डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
    • पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली
    • किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम
    छत्तीसगढ़

    सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 27, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    20 से 22 फरवरी तक ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में होगा तीन दिवसीय महोत्सव ‘संगीति’ का भव्य आयोजन

    सुरंग टीला में प्रकाश एवं ध्वनि कार्यक्रम से जीवंत होगी सिरपुर की गौरवगाथा

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक एवं सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्त्विक नगरी सिरपुर में 20 से 22 फरवरी 2027 तक तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ‘संगीति’ की अवधारणा पर आधारित इस महोत्सव में इतिहास, अध्यात्म, कला, संस्कृति एवं पर्यटन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव को भव्य, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा समन्वित कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
    सिरपुर महोत्सव की तैयारियों के संबंध में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धम्मशील गणवीर ने महोत्सव के आयोजन एवं क्रियान्वयन की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। सचिव ने विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    सुरंग टीला में जीवंत होगा सिरपुर का गौरवशाली इतिहास
    सिरपुर महोत्सव का प्रमुख आकर्षण ऐतिहासिक सुरंग टीला में प्रारंभ होने वाला प्रकाश एवं ध्वनि कार्यक्रम होगा। इसके माध्यम से सिरपुर के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध पुरातात्त्विक विरासत तथा प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग की सिरपुर यात्रा से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। महोत्सव के दौरान इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा तथा महोत्सव के बाद भी इसका संचालन जारी रहेगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण एवं राज्य पुरातत्त्व संचालनालय को समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
    स्थानीय लोक कलाकारों को मिलेगा विशेष मंच
    सिरपुर महोत्सव में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पारंपरिक नृत्य विधाओं को विशेष स्थान दिया जाएगा। महोत्सव में 34 ग्रामों के पारंपरिक नृत्य दलों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के लिए अलग मंच एवं आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। शास्त्रीय एवं लोक कलाओं की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के चयन के लिए समिति गठित की जाएगी। कलाकारों का चयन सांस्कृतिक महत्व, प्रस्तुति की गुणवत्ता, विविधता एवं महोत्सव की विषयवस्तु के अनुरूप किया जाएगा।
    महोत्सव के दौरान प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक स्थानीय एवं क्षेत्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। इसके पश्चात शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव के प्रत्येक दिवस की विषयवस्तु के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
    योग, ध्यान और साहसिक पर्यटन की गतिविधियों से बढ़ेगा आकर्षण
    महोत्सव में प्रदर्शनी, योग एवं ध्यान, पतंग उत्सव सहित विभिन्न गतिविधियों के आयोजन की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उपयुक्त स्थलों का चयन एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटकों के लिए तंबू नगरी, गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी, नौका विहार एवं साहसिक खेलों जैसी गतिविधियों के संबंध में भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल को संबंधित पर्यटन सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा आवश्यक अनुमतियां एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएंगे ऐतिहासिक स्मारक
    सिरपुर महोत्सव के दौरान भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित ऐतिहासिक स्मारकों को आवश्यक अनुमति प्राप्त कर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से सजाने की योजना है। महोत्सव के दौरान स्मारकों की भव्यता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का व्यावसायिक छायांकन और दृश्यांकन कराया जाएगा। इन अभिलेखों को सिरपुर के पर्यटन प्रचार-प्रसार के साथ ही यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में नामांकन संबंधी दस्तावेजों में संभावित उपयोग के लिए भी संरक्षित किया जाएगा।
    सिरपुर महोत्सव पर तैयार होगी विशेष वृत्तचित्र फिल्म
    सिरपुर महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा विशेष वृत्तचित्र फिल्म तैयार की जाएगी। इसे दिसंबर 2026 के अंत तक तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। विभिन्न संचार माध्यमों एवं सामाजिक संचार मंचों के जरिए इसका प्रसारण किया जाएगा, जिससे सिरपुर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं तथा महोत्सव के आकर्षणों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
    पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान
    महोत्सव के दौरान पर्यटकों, अतिथियों एवं प्रतिनिधियों के आवास, आवागमन और सुरक्षा सहित आवश्यक सुविधाओं के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। आयोजन स्थल के आसपास स्थित होटल एवं पर्यटन विश्रामगृहों का निरीक्षण कर उनकी आवासीय क्षमता एवं उपलब्ध सुविधाओं का आकलन किया जाएगा। आयोजन स्थलों के चयन में सुगम पहुंच, पर्याप्त स्थान, दर्शकों के आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।
    बैठक में गत वर्ष के आयोजन के अनुभवों के आधार पर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा नई गतिविधियों को उनकी व्यवहार्यता, वित्तीय आवश्यकताओं एवं सुरक्षा मानकों के परीक्षण के उपरांत शामिल करने के निर्देश दिए गए। महोत्सव के आयोजन में वित्तीय सहभागिता बढ़ाने के लिए सिरपुर की विरासत के मूल स्वरूप को बनाए रखते हुए विज्ञापन एवं प्रायोजन की संभावनाएं भी तलाशने को कहा गया। जिला प्रशासन को महोत्सव के लिए आवश्यक बजट का प्रस्ताव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए।
    सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने तथा नियमित समीक्षा बैठकों के माध्यम से आयोजन की प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    बैठक में संस्कृति एवं राजभाषा विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे, सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धम्मशील गणवीर, महासमुंद जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के उप सचिव श्री अभिषेक गुप्ता, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की उप महाप्रबंधक सुश्री पूनम शर्मा, संस्कृति विभाग के अधिकारी श्री युगल तिवारी, पुरातत्त्वविद् श्री प्रभात सिंह, भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण के अधिकारी श्री राहुल तिवारी एवं पर्यटन विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री प्रमिल कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल

    November 27, 2026

    खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

    November 27, 2026

    मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत

    November 27, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    सरगुजा

    ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल

    By Khabar WorldNovember 27, 20260

    कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति, एकता और सामूहिक शक्ति के प्रतीक ग्राम पंचायत खुटिया…

    सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम

    November 27, 2026

    खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

    November 27, 2026

    मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत

    November 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल

    November 27, 2026

    सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम

    November 27, 2026

    खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

    November 27, 2026

    मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत

    November 27, 2026

    बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    November 27, 2026

    डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान

    November 27, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.