Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कवर्धा के नागडबरा गांव में तीन बैगा आदिवासियों की मौत के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। दीपक बैज ने पत्र में कहा, तीन बैगा आदिवासियों की मौत संदिग्ध परिस्थियों में हुई है। परिजनों का पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप है। बैगा आदिवासी विशेष संरक्षित जनजाति है। बैगा आदिवासी राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र हैं। मामले की गम्भीरता से लेकर न्यायिक जांच करानी चाहिए। दरअसल एक झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन बैगा आदिवासियों की मौत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में जहां कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है तो दूसरी ओर भाजपा इस दौड़ में आगे निकलते हुए नजर आ रही है। बीजेपी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए लगातार कई बैठकें कर रही है। वहीं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए जल्द ही अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार सकती है। जिसको लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान भी सामने आया है। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि फरवरी में…

Read More

वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री ने किया सब स्टेशन का उद्घाटन 1.76 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सब स्टेशन का हुआ लाइटअप खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा जिले के खरमोरा में नवनिर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सब स्टेशन के शुरु हो जाने से कई वार्डों की बिजली की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। विशेष तौर पर दादरखुर्द, खरमोरा समेत अन्य वार्डाे में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो पाएगी और लोगों को लो वोल्टेज को समस्या से छुटकारा मिलेगा। मंत्री…

Read More

इसके उत्सव के हिस्से के रूप में, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कंपनी की इकाइयों ने युवा महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य पर केंद्रित कई गतिविधियों का आयोजन किया खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस (24 जनवरी) के अवसर पर, भारत के सबसे बड़े एल्युमीनियम उत्पादक वेदांता एल्युमीनियम ने ग्रामीण ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अपने परिचालन क्षेत्र के आसपास रहने वाली लड़कियों और युवा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत किया है। कंपनी ने बेहतर शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य देखभाल में सुधार करने, बाल कुपोषण को खत्म करने और कौशल विकास के लिए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। पत्थलगांव में हाथियों के दो अलग-अलग दल के उत्पात से बालाझर में अघन साय नामक एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं पेमला गांव में भी घर और फसल को हाथियों के दल ने क्षतिग्रस्त किया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बालाझर और पेमला गांव में वन विभाग का अमला लगातार हाथियों की निगरानी तो कर रहा है, लेकिन हाथी बार-बार रिहायशी इलाके में पहुंचकर उत्पात मचा रहे हैं। हाथियों ने आज पेमला गांव में एक किसान का घर क्षतिग्रस्त किया दिया। इस दौरान दो लोग बाल-बाल बच गए। वहीं हाथियों के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों को आज राजभवन में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। राजभवन परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि शहीद दिवस पर आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालयीन अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर देश के अमर शहीद सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

Read More

शहीद दिवस पर अमर सेनानियों को दी श्रद्धांजलि खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

माघ मास की मौनी अमावस्या का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन स्नान, ध्यान, पूजा, तप और दान पुण्यदायक माना जाता है। हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन मौनी अमावस्या मनाई जाती है। इस वर्ष मौनी अमावस्या नौ फरवरी को पड़ रही है। इस दिन श्रद्धालु गंगा, नर्मदा समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान करेंगे। साथ ही विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी। नर्मदा किनारे उमड़ेगी भीड़ नर्मदा किनारे पुण्य की डुबकी लगाने वालों की भीड़ उमड़ेगी। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य करने से सभी मनोकामनाएं…

Read More

विजय बघेल ने दायर की थी याचिका खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर हाई कोर्ट ने बघेल सहित चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। पाटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार विजय बघेल ने ये याचिका लगाई है। इस प्रकरण पर अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी। याचिकाकर्ता ने विधायक बघेल के निर्वाचन को शून्य घोषित करने के साथ ही चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग की है। याचिकाकर्ता विजय बघेल ने अपनी याचिका में कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के…

Read More