Author: admin

नई दिल्ली। नेचुरल ग्लो की बात ही अलग होती है। कितना अच्छा लगता है जब लोग आपको बिना मेकअप के ही कॉम्प्लीमेंट देते रहते हैं। बेदाग, खिली-खिली त्वचा, टमाटर जैसे लाल-लाल गाल खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। अगर आप भी ढूंढ रही हैं ऐसी स्किन का सीक्रेट फॉर्मूला, तो अपनी डाइट में इस एक जूस को कर लें शामिल। यकीन मानिए इस जूस के रोजाना सेवन से चेहरे पर अलग सा ही निखार आएगा वो भी कुछ ही दिनों में। चेहरे की चमक बढ़ाने वाला जूसआपको चाहिए- ½ कप चुकंदर, ½ कप गाजर, 1 सेब, ½ इंच कच्ची…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई के लाइट इंडस्ट्रियल एरिया में शिवम इन्फोटेक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जल गया। फैक्ट्री में स्टील प्लेट बनाने का काम होता है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल के 4 वाहन जुटे हैं।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय आज राजधानी के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम साय मंत्रालय में अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक लेंगे। साथ ही रायपुर केंद्रीय चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। सभी 11 लोकसभा क्षेत्र में चुनावी कार्यालय खुलेंगे। कार्यालयों में लोकसभा चुनाव का संचालन होगा।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह दिवस महात्मा गांधी का निर्वाण दिवस भी है। इस संबंध में मंत्रालय नवा रायपुर के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों, सभी जिला पंचायत के सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए एक परिपत्र जारी किया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि 30 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में आज नॉनवेज की बिक्री पर रोक रहेगी। सभी मीट दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही रायपुर जिले की सभी शराब दुकानें भी बंद रखी जाएंगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जारी किया है। रायपुर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी दुकानों को 30 जनवरी मंगलवार को बंद रखा जाए। दुकानें खुले होने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाए। बता दें कि 30 जनवरी देश में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को ही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में 2 हजार 958 सैंपलों की जांच में कोरोना के 8 नए मरीज मिले हैं। जिससे सक्रिय मरीजो की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। पॉजिटिविटी दर 0.27 प्रतिशत पर पहुंच गई है। बता दें कि दुर्ग, बालोद, रायपुर , धमतरी, रायगढ़ ,जांजगीर चाम्पा और बस्तर में कोरोना मरीज सक्रिय है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-पंकज शुक्ला-अम्बिकापुर। जरूरतमंदों को शासन की योजनाओं का लाभ से लाभान्वित कराने की दिशा में सरगुजा कलेक्टर आईएएस विलास भोस्कर के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कंवर जिला पंचायत सरगुजा के निर्देश का परिपालन सुनिश्चित करते हुए जनपद पंचायत लखनपुर सीईओ बेदप्रकाश पांडे के द्वारा दों दिव्यांगजनो को मोटराइजसाइकिल प्रदान कर आवाजाही में होने वाली एक बड़ी समस्या का निराकरण किया है। वहीं दोनों लाभार्थियों ने खुशी जताई और धन्यवाद दिया है।  

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने एवं विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बच्चों से सीधा संवाद कर उन्हें परीक्षा को एक उत्सव की तरह मनाने तनावमुक्त एवं उत्साह के साथ दिलाने के टिप्स दिए। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के सुकमा की छात्रा उमेश्वरी को अपने पास बिठाया। कांकेर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र शेख कैफुर रहमान ने प्रधानमंत्री से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खाली हो रहे 56 राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ की एक सीट भी शामिल है। इसी के साथ बिहार, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, आँध्रप्रदेश, कर्नाटक मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, यूपी, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल ओड़िशा और राजस्थान की सीट शामिल है। चुनाव के मुताबिक इलेक्शन 27 फ़रवरी को होगा।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर/एमपी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने ट्विटर पर जानकारी देते बताया कि सपरिवार धर्म नगरी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना किया। बाबा महाकाल सब पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखें, सब सुखी हों, सब निरोगी हों, यही प्रार्थना है।

Read More