Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार
Author: Khabar World
नई दिल्ली। इस समय सिनेमाघरों में कई जॉनर की फ़िल्में चल रही हैं, जिनमें पीरियड ड्रामा एक्शन थ्रिलर और रोमांटिक ड्रामा से लेकर कोर्टरूम कॉमेडी तक शामिल हैं। हालांकि तगड़े मुकाबले के बावजूद, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। वहीं इसी फिल्म के साथ रिलीज हुई वरुण धवन की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और कुछ हफ्तों पुरानी अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ भी बॉक्स ऑफिस पर औसत परफॉर्म कर रही हैं। चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों ने संडे को कितना कलेक्शन किया है। कांतारा चैप्टर 1 ने संडे को कितनी कमाई…
नई दिल्ली। हींग को न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह पांचाल और योगाचार्य पुरुषार्थी पवन आर्य ने औषधि बताया है। हींग को नाभि में लगाने से पेट की समस्याओं में राहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हींग (Asafoetida) भारतीय रसोई का एक अभिन्न हिस्सा है, जो खाने का स्वाद और सुगंध दोनों बढ़ाता है, लेकिन अब आयुर्वेद के विशेषज्ञ इसे सिर्फ मसाला नहीं, बल्कि औषधि के रूप में भी पहचान रहे हैं। हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह पांचाल ने एक पोस्ट में बताया कि नाभि में हींग लगाने से भी कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। खासकर पेट की समस्याओं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बिहार चुनाव (Bihar Election) के लिए इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां (I.N.D.I.A Alliance) भी सीटों के बंटवारे पर चर्चा अंतिम चरण में है। एक-दो दिन में सीटों का बंटवारा हो जाएगा। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में धान खरीदी की चर्चा पर बघेल का तंज कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में धान खरीदी की चर्चा पर भूपेश बघेल ने तंज कसा है। पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले साल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र का यह मामला है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता बिलासपुर में पढ़ाई करने आई हुई थी। इसी दौरान फरवरी 2025 में उसकी मुलाकात साजिद अहमद नामक युवक से सोशल मीडिया के जरिए हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर युवती को अपने किराए के घर बुलाया, जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी साजिद ने इस दौरान घटना का वीडियो गोपनीय रूप से रिकॉर्ड कर लिया और वायरल करने की धमकी देकर फरवरी से अक्टूबर 2025 तक युवती का मानसिक और दैहिक शोषण करता रहा। डर और धमकी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पंचशील नगर में करवाचौथ की रात हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात में पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों साहिल टंडन उर्फ भोको, भुवन साहू और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। मामला शराब और सिगरेट के नाम पर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। दरअसल घटना 10 अक्टूबर की रात की है, जब अनिल यादव अपने घर से बिना बताए स्कूटी से निकला था और वापस नहीं लौटा। अगले दिन यानी 11 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे पंचशील नगर बिजली ऑफिस के सामने उसकी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकाठोडा (कच्चे) के ग्रामीणों ने धर्मान्तरण के बढ़ते मामलों का विरोध करते हुए गांव में ईसाई धर्म प्रचारकों, जैसे पास्टर, पादरी और धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने गांव के प्रवेश द्वार पर बड़ा बोर्ड लगाकर साफ संदेश दिया है कि अब किसी भी प्रकार के धर्मांतरण या धार्मिक आयोजन के उद्देश्य से गांव में प्रवेश वर्जित है। टेकाठोडा (कच्चे) ऐसा करने वाला कांकेर जिले का बारहवां गांव बन गया है। जिसने मतांतरण के खिलाफ औपचारिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कलेक्टरों के बाद 13 अक्टूबर को मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित नवीन सभागृह में एसपी और डीएफओ कांफ्रेस आयोजित की गई है। एसपी कांफ्रेस सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगा, जो दोपहर एक बजे तक चलेगा। इस दौरान कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और रोकथाम पर चर्चा होगी। उल्लेखनीय हैं कि पिछले कुछ सालों से साइबर क्राइम में बढोत्तरी हुई है, इस मुद्दे पर भी रोकथाम को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही खुफिया विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। बताया गया है कि एसपी कांफ्रेस को लेकर…
अनुशासन और लगन पर दिया ज़ोर, शिक्षा के सर्वांगीण विकास पर बल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव आज अपने अछोटी प्रवास के दौरान मुड़पार गांव में विद्यालय जा रहे विद्यार्थियों से अनौपचारिक रूप से मिले। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनके शैक्षणिक अनुभवों, पढ़ाई की स्थिति तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। मंत्री यादव ने बच्चों की जिज्ञासापूर्ण बातें सुनीं और उन्हें जीवन में अनुशासन, मेहनत एवं लगन को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सफलता की पहली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम पंचायत खजरीढाप स्थित गांधी चौक मोहल्ला में बाधित विद्युत आपूर्ति पुनः प्रारंभ हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित पहल की जिसके फलस्वरूप विद्युत विभाग ने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी। समस्या के त्वरित निदान पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर जिले के कुनकुरी परिक्षेत्र अंतर्गत स्थित मयाली नेचर कैम्प अपनी प्राकृतिक सुंदरता एवं मनोहारी परिवेश के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह क्षेत्र घने वनों से आच्छादित है। यह क्षेत्र जशपुर जिले को प्रकृति द्वारा मिला एक अनुपम उपहार है। मयाली नेचर कैम्प देवबोरा एवं मयाली ग्राम के मध्य स्थित है। यह स्थल पारिवारिक भ्रमण, मित्रों के साथ अवकाश व्यतीत करने तथा साहसिक गतिविधियों के शौकीनों के लिए लंबी दूरी की पैदल यात्राओं हेतु अत्यंत उपयुक्त है। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मयाली नेचर कैम्प में ऑनलाइन गेट…

