खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम पंचायत खजरीढाप स्थित गांधी चौक मोहल्ला में बाधित विद्युत आपूर्ति पुनः प्रारंभ हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित पहल की जिसके फलस्वरूप विद्युत विभाग ने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी।
समस्या के त्वरित निदान पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि जनसामान्य की समस्याओं की सुनवाई और निदान के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थापित किया गया है। यहां प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से बिजली, पानी एवं स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं के मामले में कैंप कार्यालय द्वारा तत्परता से की जा रही कार्रवाई से जनमानस का विश्वास बढ़ा है।
Trending
- भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार
- एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी


