खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां दल्लीराजहरा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी के सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूरों के दबने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार, लगभग 10 फीट गहरी खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का मलबा गिर गया, जिससे काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो पुरुष किशुन कुमार, राकेश कुमार और एक महिला बैशाखिन की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं एक मजदूर का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश जेसीबी की मदद से की जा रही है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस व प्रशासन की टीम पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। यह मामला दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र का है।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के गहरी खुदाई में काम कराया जा रहा था, जिसे लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


