खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कलेक्टरों के बाद 13 अक्टूबर को मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित नवीन सभागृह में एसपी और डीएफओ कांफ्रेस आयोजित की गई है। एसपी कांफ्रेस सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगा, जो दोपहर एक बजे तक चलेगा। इस दौरान कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और रोकथाम पर चर्चा होगी। उल्लेखनीय हैं कि पिछले कुछ सालों से साइबर क्राइम में बढोत्तरी हुई है, इस मुद्दे पर भी रोकथाम को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही खुफिया विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। बताया गया है कि एसपी कांफ्रेस को लेकर भी एजेंडा तय किया गया है। एसपी कांफ्रेस में डीजीपी अरूणदेव गौतम समेत जिलों के आईजी व एसपी शामिल होंगे।
एसपी कांफ्रेस के बाद एक घंटे का ब्रेक होगा, फिर वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) कांफ्रेस दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस तरह तीन दिवसीय कलेक्टर एसपी डीएफओ कांफ्रेस का दो दिनों में ही समापन हो जाएगा। समापन अवसर पर सुशासन संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। यह शाम 4.15 बजे से शाम 7.30 बजे के बीच आयोजित है।
Trending
- एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
- असम में BJP सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


