खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस आज मंगलवार को मनाया गया। इस अवसर पर स्टाफ नर्सों ने केक काटकर आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिन मनाया। उन्होंने मरीजों की बिना किसी भेदभाव के सेवा करने का शपथ भी लिया। प्रति वर्ष 12 मई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। यह दिन आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर उनकी याद में समर्पित है। स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में नर्सिंग कर्मियों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। आज के दिन नर्सों के सेवाभाव को विशेष रूप से सलाम किया जाता है।
पहली बार अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस वर्ष 1974 में मनाया गया था। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेस ने हर साल 12 मई को यह दिन मनाने का निर्णय लिया था। यह दिवस स्वास्थ्य क्षेत्र के चिकित्सा कार्यों में नर्सों के महत्व को दर्शाता है। जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल, सीएससी और पीएचसी की नर्सों ने इस दिन को खास बनाया। उनका 24 घंटे का समर्पण मरीजों के लिए अमूल्य है। लेडी विद लैंप के नाम से मशहूर फ्लोरेंस नाइटिंगेल एक महान नर्स थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। उनका जन्म 12 मई 1820 को इटली में हुआ था। एक समृद्ध परिवार से होने के बावजूद, उन्होंने लोगों की सेवा के लिए नर्सिंग का पेशा अपनाया। वर्ष 1854 में क्रीमिया युद्ध के दौरान उन्होंने दिन-रात बिना रुके सेवा की। वह घायलों को देखने के लिए रात को एक लैंप लेकर निकलती थीं। इसी कारण उन्हें लेडी विद लैंप के नाम से जाना जाने लगा। उनका समर्पण आज भी नर्सों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


