खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र का यह मामला है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता बिलासपुर में पढ़ाई करने आई हुई थी। इसी दौरान फरवरी 2025 में उसकी मुलाकात साजिद अहमद नामक युवक से सोशल मीडिया के जरिए हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर युवती को अपने किराए के घर बुलाया, जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
आरोपी साजिद ने इस दौरान घटना का वीडियो गोपनीय रूप से रिकॉर्ड कर लिया और वायरल करने की धमकी देकर फरवरी से अक्टूबर 2025 तक युवती का मानसिक और दैहिक शोषण करता रहा। डर और धमकी के कारण पीड़िता किसी को कुछ नहीं बता सकी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। निर्देश पर एएसपी राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डे की टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और सिर्फ 10 घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान साजिद अहमद (25 वर्ष) के रूप में हुई, जो सुरजपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
Trending
- एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
- असम में BJP सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


