खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बिहार चुनाव (Bihar Election) के लिए इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां (I.N.D.I.A Alliance) भी सीटों के बंटवारे पर चर्चा अंतिम चरण में है। एक-दो दिन में सीटों का बंटवारा हो जाएगा।
कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में धान खरीदी की चर्चा पर बघेल का तंज
कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में धान खरीदी की चर्चा पर भूपेश बघेल ने तंज कसा है। पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले साल का धान आज तक उठ नहीं पाया है। सरकार को बताना चाहिए कि कितना धान बिका है और कितना डीओ काटा गया है। कलेक्टर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जबकि नियमों में बदलाव सरकार ने किया है। पहले जहां धान 72 घंटे में उठ जाना चाहिए था, अब उसको 3 महीने तक कर दिया गया है। ऐसे में कलेक्टर क्या कर सकता है… क्या वह अपने सर पर धान को लाध कर ले जाएगा?
उन्होंने कहा कि सरकार में किसी कलेक्टर का ट्रांसफर करने की भी हिम्मत नहीं है। वहीं कॉन्फ्रेंस में डीएफओ को शामिल करने पर कहा कि रेत से इनका पेट नहीं भरा, इसलिए जंगल की ओर जा रहे हैं।
Trending
- एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
- असम में BJP सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


