खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पंचशील नगर में करवाचौथ की रात हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात में पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों साहिल टंडन उर्फ भोको, भुवन साहू और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। मामला शराब और सिगरेट के नाम पर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
दरअसल घटना 10 अक्टूबर की रात की है, जब अनिल यादव अपने घर से बिना बताए स्कूटी से निकला था और वापस नहीं लौटा। अगले दिन यानी 11 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे पंचशील नगर बिजली ऑफिस के सामने उसकी खून से लथपथ लाश पाई गई। मौके पर उसकी काली रंग की एक्टिवा भी गिराई हुई थी।
सिर पर गंभीर चोट के निशान देखकर स्पष्ट हुआ कि उसकी हत्या की गई है।प्रार्थी भरत यादव ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 490/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर की सूचना पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि शराब और सिगरेट पीने को लेकर हुए वाद-विवाद के दौरान उन्होंने आवेश में आकर अनिल यादव पर पास में पड़े पत्थर और लकड़ी की बल्लियों से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस खुलासे के बाद इलाके में फैली सनसनी कुछ शांत हुई है।
Trending
- एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
- असम में BJP सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


